Google Analytics Meta Pixel इंडिया-इंग्लैंड सीरीज पर कोरोना का साया: बाकी 3 टी-20 में दर्शकों की एंट्री बैन - Ekhabri.com

इंडिया-इंग्लैंड सीरीज पर कोरोना का साया: बाकी 3 टी-20 में दर्शकों की एंट्री बैन

अमदाबाद। इंडिया और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेली जा रही 5 टी-20 की सीरीज पर कोरोना का साया मंडराने लगा। सीरीज के आखिरी 3 मैच अब बिना दर्शकों के ही होंगे। यह मैच 16, 18 और 20 मार्च को खेले जाएंगे। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के वाइस-प्रेसिडेंट धनराज नथवानी ने इस बात की पुष्टि की। सीरीज से पहले गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने 100त्न फैंस को एंट्री की बात कही थी। इस फैसले को पहले मैच से ठीक पहले रद्द कर दिया गया था। साथ ही 50त्न फैंस को एंट्री की मंजूरी मिली थी। नथवानी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से सलाह के बाद ही यह फैसला लिया गया है। तीनों मैच के लिए टिकट खरीदने वाले दर्शकों को उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। अहमदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। नथवानी ने अपील की है कि जिन दर्शकों को कॉम्प्लीमेंट्री टिकट्स मिले हैं। वे मैच देखने के लिए स्टेडियम में नहीं आएं। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में पहले टी-20 में 67,200 फैंस मौजूद रहे थे। यह कोरोना के बीच लॉकडाउन के बाद खेले गए किसी भी क्रिकेट मैच में रिकॉर्ड है। इस स्टेडियम की क्षमता 1.32 लाख दर्शकों की है। कोरोना के चलते अब यह स्टेडियम बाकी तीन मैच में खाली रहेगा। इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 टी-20 की सीरीज 1-1 से बराबर पर है। सभी मैच अहमदाबाद में ही खेले जाएंगे। तीसरा मुकाबला 16 मार्च को खेला जाएगा। पहला मैच इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता था। कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए टी-20 सीरीज में सिर्फ 50त्न दर्शकों को ही मैदान पर एंट्री की मंजूरी मिली थी। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने इसकी घोषणा की थी। त्रष्ट्र ने कहा था कि पांचों मैच में सरकार के स्शक्क का भी पालन किया जाएगा। नथवानी ने कहा था कि सिर्फ 50त्न टिकट ही ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से उपलब्ध रहेंगे। साथ ही पूरे स्टेडियम को सैनिटाइज करवाया गया है। यहां कोविड गाइडलाइंस का अच्छे से पालन करवाया जाएगा। लॉकडाउन के बाद स्टेडियम में फैंस के बीच पहली इंटरनेशनल सीरीज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड वुमन्स टीम के बीच खेली गई थी। यह वनडे सीरीज पिछले साल सितंबर के आखिर में ब्रिस्बेन में हुई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...