Google Analytics Meta Pixel इस देश पर कब्जा करने की अनगिनत कोशिशें नाकाम - Ekhabri.com

इस देश पर कब्जा करने की अनगिनत कोशिशें नाकाम

काबुल। तालीबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। वहां के राष्ट्रपतिने भी देश छोड़ दिया है और सारे हथियार तालीबान को सौंप दिए हैं। वहीं तालीबान ने भी वहां के नागरिकों को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। लेकिन इससे पहले अफगानिस्तान का इतिहास रहा है कि उस पर अब तक कोई कब्जा नहीं कर पाया है। यदि किसी ने कब्जा भी किया तो ज्यादा दिन राज नहीं कर पाया। इतिहास में ऐसे भी कई सारे देश थे जो सदियों से गुलामी सहते रहे। कुछ देशों पर तो जबरन ही कब्जा कर लिया गया। लेकिन ये बात आपको नहीं पता होगी कि एक देश ऐसा भी है जहां लोगों ने कब्जा करने की अनगिनत कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए, इस देश का नाम है अफग़़ानिस्तान- को साम्राज्यों के कब्रिस्तान के नाम से भी जाना जाता है। 1990 से लेकर अभी तक यहां कोई न कोई घटना होती ही रहती है और ये सिलसिला अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहा।अफग़़ानिस्तान की गिनती उन देशों में होती रही है जो देश लडऩे के लिए मशहूर हैं। ये देश सदियों से युद्धों का गवाह बना रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो आप कितने ही पॉवरफुल देश क्यों न हों, पर यहां अपना शासन नहीं चला सकते। यदि कोई युद्ध के मैदान में जीत भी जाता है, फिर भी वो ज्यादा दिन तक उस देश में नहीं टिक पाता है। अमरीका जैसा देश जिसको सबसे ज्यादा पावरफुल माना जाता हैस भी यहां नहीं टिक पाया। अफग़ानिस्तान में लोग स्थानीय शासन की सहायता से अपना कारोबार चला सकते हैं, लेकिन उनको किसी बाहरी यानी विदेशियों से हाथ मिलाना मंजूर नहीं है।अफग़़ानिस्तान में किसी भी विदेशी शासक का शासन चलाना बेहद ही मुश्किल है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि अफग़़ानिस्तान मिड एशिया, ईरान और इंडिया के बीच मुख्य जमीनी रास्ते पर बना है। यहां अक्सर हमले भी होते रहते हैं। इसी कारण से यहां एक नहीं, बल्कि ढेरों जनजातियों का निवास है। कई बार हमले की वजह से इस देश के गावों और घरों को किले में निर्मित कर दिया गया। इसके आलावा यहां का वातावरण और परिस्थितियां भी ऐसी नहीं हैं कि वहां जाकर रहा जा सके। बहुत सारी रिपोट्र्स में भी इन बातों को कहा गया है कि अफग़़ानिस्तान पर किसी का भी हुकूमत करना मुश्किल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

छात्रावास की छात्राओं को लेकर प्रसारित खबर भ्रामक, जांच में सामने आए तथ्य

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से जुड़ी खबर को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में...