Google Analytics Meta Pixel देश को कोरोना से मिली थोड़ी राहत, कम हुआ संक्रमितों का आंकड़ा - Ekhabri.com

देश को कोरोना से मिली थोड़ी राहत, कम हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर के बीच थोड़ी राहत भरी खबर आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,66,317  नए मामले सामने आए। वहीं मरनेवाले की संख्या में भी कमी आई और यह 3747 पर ही रुक गई। इसके अलावा रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 3.53 लाख लोग स्वस्थ हुए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक,  देश में 3747 और मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,46,146 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 37,41,368 हो गई है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 16.76 प्रतिशत है,  जबकि संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 82.15 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 3,53,680 और मरीजों के ठीक होने के साथ अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,86,65,266 हो गई है, जबकि मृत्युदर 1.09 प्रतिशत है। संक्रमण से पिछले 24 घंटे में जिन 3747 और लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र (572 ) में हुई है।

जनसंख्या की दृष्टि से बड़े तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में बीते दो दिनों के मुकाबले संक्रमण के नए मामलों में रविवार को गिरावट दर्ज की गई है। राहत की बड़ी खबर उत्तराखंड से आई है,  जहां शनिवार के 8390 के मुकाबले रविवार को संक्रमण के 5890 नए मामले ही दर्ज किए गए। छोटे से राज्य में एक दिन में 2500 मामलों की कमी बड़ी बात है।

राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी नए संक्रमितों के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है। दूसरे लहर से जूझते राज्यों में गिरता संक्रमण का ग्राफ राहत भरा और अच्छा संकेत है। लॉकडाउन, पाबंदियों में सख्ती का असर दिखाई देने लगा है। कुल मिलाकर मिशन ‘ब्रेक द चेन’ सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। संक्रमण के नए मामलों में सबसे बड़ी गिरावट केरल में दर्ज की गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...