Google Analytics Meta Pixel विचारधाराओं से कहीं बड़ा है देश : मोदी - Ekhabri.com

विचारधाराओं से कहीं बड़ा है देश : मोदी




प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीतिक दलों द्वारा लोकसभा की कार्रवाई में अवरोध पैदा करने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज विचारधारा देश के ऊपर हो गई है। एक समय था जब विपक्ष के लोगों ने कांग्रेस सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया था। बात चाहे 1971 में भारत- पाकिस्तान के बीच युद्ध की रही हो या फिर परमाणु विस्फोट के समय की। प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के कानपुर में मेहरबान सिंह का पुरवा में समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य रहे चौधरी हरमोहन सिंह यादव की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।




प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युद्ध के समय सभी गैर कांग्रेसी दलों ने सरकार का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया, लेकिन जब आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को कुचला गया तो हमने एक साथ आकर उसके खिलाफ लड़ाई भी लड़ी। आज विपक्ष के लिए देश से बड़ी विचारधाराएं हो गई हैं। हाल में यह चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। उन्होंने कहा, विपक्ष के लोग इसलिए अड़ंगे लगा रहे हैं क्योंकि जब वह सत्ता में थे तो उन चीजों को क्रियान्वित नहीं कर पाए थे और आज सरकार उनका क्रियान्वयन कर रही है तो वह उन्हें पसंद नहीं आ रहा।



उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति या दल के विरोध को देश के विरोध में नहीं बदलें। देश सबसे पहले है‌। नए भारत में अपने अधिकारों से आगे बढ़ कर लोग कर्तव्य की बात कर रहे हैं और जब कर्तव्य की भावना बढ़ती है तो समाज खुद मजबूत हो जाता है। हम सामाजिक न्याय की भावना को अंगीकार करें। सामाजिक न्याय का मतलब है समाज के हर वर्ग को न्याय मिले और कोई पिछड़ा न रहे।

Read Also  ब्रेकिंग वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपना पहला बजट 9 फरवरी को पेश करेंगे



उन्होंने कहा कि चौधरी हरमोहन सिंह यादव शिक्षा को सबसे जरूरी मानते थे और आज उनके कामों को उनके बेटे सुखराम सिंह यादव और पौत्र मोहित यादव आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एकलव्य स्कूल चलाए जा रहे हैं। कोशिश यह है कि गांव से आने वाले बच्चे अंग्रेजी में पीछे न रह जाएं। अगले 25 साल सामाजिक न्याय के इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करेंगे। हम सभी उसमें अपनी भूमिका का निर्वाह करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

148 केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचा बारहवीं हिंदी परीक्षा का प्रश्न पत्र

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...

बिहान योजना से खीरा खेती कर सुभद्रा बनीं लखपति दीदी

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...