रायपुर, 16 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात डॉ शर्मा के पदभार ग्रहण के बाद हुई।

मुख्यमंत्री ने डॉ शर्मा को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे लंबे समय से बाल अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। उनके नेतृत्व में आयोग को नई दिशा मिलेगी और प्रदेश में बच्चों के अधिकारों को और मजबूती से संरक्षित किया जाएगा।
इस अवसर पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, आयोग के सचिव प्रतीक खरे, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और डॉ शर्मा के परिजन भी उपस्थित रहे।










