Google Analytics Meta Pixel कोविड-19- सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही, तगड़ा जुर्माना और दंडात्मक करवाई - Ekhabri.com

कोविड-19- सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही, तगड़ा जुर्माना और दंडात्मक करवाई

-मास्क नहीं पहनने और सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर 100 रूपए


-होम क्वारेंटाईन का उल्लंघन करने पर 1000 रूपये


-सोशल व फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर 200 रूपए लगेगा जुर्मना

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए अब इन निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना अधिरोपित किया है. जिसके तहत सार्वजनिक स्थलों में मास्क, फेस कवर नहीं पहनने की स्थिति में 100 रूपए, होम क्वारेंटाईन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर 1000 रूपए, सार्वजनिक स्थलों पर थूकते पाये जाने पर 100 रूपए और दुकानों, व्यवसायिक संस्थानों के मालिकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते पाए जाने पर 200 रूपए जुर्माना वसूला जाएगा.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महामारी रोग कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार के रोकथाम हेतु रक्षात्मक उपायों को अपनाने एवं उसका पालन कराये जाने को अनिवार्य घोषित किया गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार जुर्माना वसूलने की कार्यवाही जिला मजिस्ट्रेट द्वारा प्राधिकृत अधिकारी नायब तहसीलदार, सहायक उप निरीक्षक (ए.एस.आई.) से अनिम्न अधिकारी द्वारा ही वसूल की जा सकेगी। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध महामारी रोग अधिनियम एवं भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी.

कोविड-19 संक्रमण के प्रसार के रोकथाम हेतु रक्षात्मक उपायों को अपनाने एवं उसका पालन कराये जाने को अनिवार्य घोषित करने के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, अस्पतालों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों, गलियों में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मास्क, फेस कवर धारण किया जाना अनिवार्य होगा। कार्यालय, कार्य स्थलों एवं फैक्ट्री आदि में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मास्क, फेस कवर धारण किया जाना अनिवार्य होगा। दो पहिया, चार पहिया वाहन के द्वारा यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य होगा.

Read Also  कुम्हारी फ्लाईओवर हादसा, बच्ची को कंपनी ने दी सहायता राशि

संक्रमण से बचाव के लिए डिस्पोजेबल मास्क तथा कपड़े के मास्क का प्रयोग किया जा सकता है। फेस कवर, मास्क उपलब्ध न होने की स्थिति में गमछा, रूमाल, दुपट्टा इत्यादि का भी फेस कवर के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। बशर्ते मुंह एवं नाक पूरी तरह से ढका हो। कपड़े का मास्क, फेस कवर, गमछा, रूमाल, दुपट्टा इत्यादि का पुनः प्रयोग साबुन से अच्छी तरह से साफ किए बिना न किया जाए। सार्वजनिक स्थलों पर थूकना प्रतिबंधित है. होम क्वारेंटाईन में रहने वाले व्यक्तियों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी होम क्वारेंटाईन संबंधी समस्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा. दुकानों, व्यवसायिक संस्थानों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, फिजिकल डिस्टेंसिंग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाना अनिवार्य होगा.

—–///—–

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *