बिलासपुर। कोरोना काल में लंबित पड़े पिछले पांच साल के मामलो का निराकरण किया गया। कुल 10,017 मामलों की सुनवाई हुई और निराकरण हुआ। इसमें से उच्च न्यायालय की युगल पीठ द्वारा कुल 714 मामले शामिल थे। बता दें कि इसमें से 416 प्रकरण पांच साल से भी ज्यादा पुराने थे। अकाल पीठ ने कुल 9303 मामले थे। पिछले 110 दिनों में सभी प्रकार की याचिका, व्यवहार, आपराधिक मामलों की सुनवाई 99 दिनों तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की गई।










