रायपुर, 17 मार्च 2026।प्रदेश में घरेलू एलपीजी की उपलब्धता और उपभोक्ताओं तक नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 214 स्थानों पर छापेमारी कर 1013 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने 17 मार्च को खाद्य संचालक और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में घरेलू एलपीजी बुकिंग प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के निर्देश दिए गए। इसके तहत व्हॉट्सएप नंबर, मोबाइल नंबर, आईवीआरएस और वेबसाइट के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। साथ ही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के नए बुकिंग नंबर मोबाइल 8927225667 और आईवीआरएस 8391990070 को आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।
समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जब्त किए गए सिलेंडरों में रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 392 और बिलासपुर जिले में 201 सिलेंडर शामिल हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि घरेलू गैस का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्यों के लिए ही हो और आम उपभोक्ताओं को इसका पूरा लाभ मिल सके।
खाद्य सचिव ने लंबित एलपीजी बुकिंग को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ा दी गई है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता आधारित व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, सैन्य और अर्द्धसैनिक बलों के कैंप, जेल, हॉस्टल, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की कैंटीन को उनकी आवश्यकता के अनुसार गैस उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं सरकारी कार्यालयों, कैंटीन और गेस्ट हाउस को पिछली खपत का 50 प्रतिशत तथा होटल और रेस्टोरेंट को 20 प्रतिशत सीमा के भीतर कमर्शियल सिलेंडर दिए जाएंगे।
एलपीजी बुकिंग और आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए खाद्य विभाग का कॉल सेंटर भी सक्रिय है। उपभोक्ता 1800-233-3663 और 1967 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...