Google Analytics Meta Pixel साल के वृक्षों की नर्सरी बनाकर नया इतिहास रचा - Ekhabri.com

साल के वृक्षों की नर्सरी बनाकर नया इतिहास रचा

अंबिकापुर | राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) और अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बागवानी विभाग ने साल के जंगली वृक्षों की नर्सरी बनाकर एक नई सफलता प्राप्त की है। अंबिकापुर के परसा ईस्ट केते बासेन खुली खदान परियोजना में पिछले 10 वर्षों में 87 हजार से अधिक साल के पौधों को रोपित किया गया है, जो अब 20 से 30 फुट ऊँचाई के वृक्ष बन चुके हैं।

IMG 20240613 WA0009

आरआरवीयूएनएल के एमडीओ अदाणी इंटरप्राइजेज के बागवानी विभाग ने इन पौधों को माइंस के रिक्लेमेशन एरिया में उगाकर एक नया जंगल तैयार किया है। बागवानी विभाग के अनुसार, इस परियोजना की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी, जिसके तहत जंगलों से साल, महुआ, खैर, बरगद, बीजा, हर्रा, बहेरा आदि प्रजातियों के पेड़ों का रोपण किया गया।

IMG 20240613 WA0006

परियोजना की विशेष उपलब्धियों में अक्टूबर 2023 तक 11.50 लाख से अधिक पेड़ लगाने का कीर्तिमान शामिल है। वन विभाग के मार्गदर्शन में वर्ष 2023-24 में 2.10 लाख से अधिक पेड़ लगाए गए हैं, जिनमें साल के वृक्षों का रिजनरेशन प्रमुखता से शामिल है। इस प्रक्रिया में 1100 एकड़ से अधिक भूमि पर साल और अन्य वृक्षों का रोपण कर एक घना और मिश्रित जंगल तैयार किया गया है।

IMG 20240613 WA0008

कंपनी ने जर्मनी से आयातित ट्रांसप्लांटर मशीन द्वारा 10 हजार पेड़ों को पुनर्रोपण किया है, जिनमें 7000 से अधिक साल वृक्ष शामिल हैं। इसके अलावा, स्थानीय लोगों के सहयोग से जंगलों से बीज इकट्ठा कर नर्सरी में पौधों का निर्माण किया गया।

IMG 20240613 WA0010

इस उपलब्धि से क्षेत्र की जैव विविधता में भी सुधार हुआ है। नए जंगल में पक्षियों और जंगली जानवरों की वापसी हुई है। आमजन अब इस जंगल का अवलोकन कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *