Crime News: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक मां ने अपनी ही बेटी का उसके सौतेले पिता से रेप कराया. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी 18 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोपी पिता के साथ अपराध में शामिल लड़की की मां को भी गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति की बड़ी बहन के साथ-साथ दो अन्य लोगों पर लड़की की जबरन शादी कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार सौतेले पिता की बहन ने लड़की की दो मर्दो से शादी कराई और उसने उनसे पैसे भी लिए थे. इस केस को लेकर लड़की की मेडिकल जांच की जा रही है.
गर्भवती होने पर खिला दी गर्भपात की गोलियां
पुलिस को दिए गए अपने बयान में, लड़की ने कहा कि उसकी मां उसे आरोपी से शादी करने के बाद 2022 में मुंबई ले आई. सौतेले पिता ने कथित तौर पर अक्टूबर 2022 में उनके घर पर उसके साथ बलात्कार किया. बाद में उसने बार-बार उसके साथ बलात्कार किया और जब उसे पता चला कि लड़की गर्भवती है, तो उसने उसे गर्भपात की गोलिया भी लड़की को दी. लड़की अपने भाई-बहन के साथ उत्तर प्रदेश में रहती है.
दो मर्दों से कराई गई शादी
लड़की ने पुलिस को बताया कि जैसे ही गर्भपात के बारे में उसके सौतेले पिता की 65 वर्षीय बड़ी बहन को पता चलो तो वह उसे दिल्ली ले आई. इसके बाद सौतेले पिता की बहन ने लड़की की दो लोगों से शादी कराई. एक की उम्र 55 वर्ष तो दूसरे की 25 वर्ष थी. शिकायत में कहा गया है कि जब लड़की कुछ समय के लिए उनके साथ रही तो उन लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया.
मुंबई पहुंचने पर सौतेले पिता ने फिर किया रेप
लड़की के दो पतियों को भी पता था कि वह नाबालिग है, इसके बावजूद उन्होंने उससे शादी की और उसका बलात्कार किया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “कुछ हफ्ते पहले, मां अपनी बेटी को फिर से मुंबई ले आई, जहां उसके सौतेले पिता ने फिर से उसके साथ बलात्कार किया. जब वह वापस यूपी गई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए एक रिश्तेदार जोड़े की मदद ली. फिर उसने 19 अक्टूबर को हमसे संपर्क किया.”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By Rakesh Soni /
February 18, 2026 /
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...