करणी सेना के नेता राज शेखावत ने एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर की मांग की. राजपूत करणी सेना ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए इनाम की घोषणा की है.उन्होंने कहा है कि जो भी पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा उसे करणी सेना की ओर से 1,11,11,111 रूपये का इनाम दिया जाएगा.
दरअसल यह घोषणा राजस्थान में कर्णी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के बाद की गई है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें राज शेखावत ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एनकाउंटर करने वाले किसी भी सुरक्षाकर्मी को यह राशि दी जाएगी. उन्होंने इस खतरे को लेकर केंद्र और गुजरात सरकार पर भी हमला बोला.
लॉरेंस बिश्नोई को मारने के लिए 1,11,11,111 रूपये का इनाम
सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में राजपूत करणी सेना प्रमुख ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई हमारे अनमोल रत्न और विरासत अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी का हत्यारा भी है. करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर 2023 को जयपुर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उनकी हत्या के कुछ घंटों बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली थी.
कहां बंद है लॉरेंस बिश्नोई?
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. अप्रैल में मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में भी उसका नाम आया था लेकिन मुंबई पुलिस उसे हिरासत में नहीं ले सकी थी. इसके बाद एक बार फिर बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी उसी के गैंग ने ली है. बिश्नोई का मजबूत आपराधिक गिरोह पूरे देश में सक्रिय है. बिश्नोई गिरोह ने इस साल की शुरुआत में बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली थी.
सलमान खान की सुरक्षा हाई अलर्ट पर
सितंबर 2023 में, गिरोह ने खालिस्तानी समर्थक सुखा दुनेके की हत्या की जिम्मेदारी ली. बिश्नोई के गिरोह के सदस्यों ने कथित तौर पर कनाडा में एपी ढिल्लों और गिप्पी गरेवाल के घरों के बाहर गोलीबारी भी की. लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने कथित तौर पर बाबा सिद्दीकी की हत्या उसके डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंधों और सलमान खान के साथ उसके करीबी व्यक्तिगत संबंधों के कारण की थी. बॉलीवुड अभिनेता और उनके परिवार को पिछले कुछ सालों में गैंगस्टर से कई बार जान से मारने की धमकियां मिली हैं, सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा हाई अलर्ट पर है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...