रूस के नियंत्रण वाले क्रीमिया में गोलाबारूद डिपो में जोरदार धमाके हुए। इससे वहां ट्रेनों का आवागमन रोकना पड़ा। इस क्षेत्र को रूस, यूक्रेन युद्ध के लिए सप्लाई लाइन के रूप में इस्तेमाल करता है। यूक्रेन ने व्यंग्यात्मक लहजे में इस घटना में अपनी संलिप्तता के संकेत दिए हैैं। अगर यह सच है, तो करीब छह महीने से चल रहे युद्ध में बड़े बदलाव का संकेत है। मास्को ने बताया कि घटनास्थल के पास के गांव से 2,000 लोगों को निकाला गया है। रूस के सरकारी टीवी चैनल पर प्रसारित फुटेज में दिखाया गया है कि धमाकों के कारण उत्तरी क्रीमिया के जानकोय शहर के एक बिजली उपकेंद्र में आग लग गई। रूस ने क्रीमिया पर वर्ष 2014 में कब्जा कर लिया था। पिछले हफ्ते क्रीमिया के एक अन्य वायुसैन्य बेस पर हमले में रूस के कई लड़ाकू विमान नष्ट हो गए थे।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आरोप लगाया कि अमेरिका यूक्रेन में शत्रुता को बढ़ावा दे रहा है और इसके जरिये वह वैश्विक ‘आधिपत्य” बनाए रखना चाहता है। अफ्रीका, एशिया व लैटिन अमेरिका के सैन्य अधिकारियों के सम्मेलन में पुतिन ने अमेरिकी सदन की स्पीकर नैैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे को वैश्विक शांति व स्थिरता के लिए खतरा बताया। पेलोसी ने अगस्त की शुरुआत में ताइवान का दौरा किया था, जिसे चीन अपना हिस्सा मानता है। पुतिन ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र पर पूर्ण कब्जे की प्रतिबद्धता भी दोहराई। रक्षा मंत्री सेर्गेई श्ाोइगु ने कहा कि यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की कोई जरूरत नहीं है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत के दौरान रूस के ‘परमाणु आतंकवाद” पर चर्चा की। जेलेंस्की ने जपोरीजिया परमाणु संयंत्र के करीब रूसी हमले को आतंकवाद करार दिया है। उधर, फिनलैैंड ने नार्डिक देशों व जर्मनी के साथ बैठक के दौरान रूसी पर्यटकों को यूरोपीय संघ के देशों में प्रवेश न दिए जाने की मांग की।
अनाज के साथ अफ्रीका रवाना हुआ पहला जहाज
यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पहली बार अनाज लेकर यूक्रेनी तट से एक जहाज अफ्रीका के लिए रवाना हुआ है। वैश्विक खाद्यान्न् संकट को दूर करने के उद्देश्य से रूस व यूक्रेन के बीच काला सागर के जरिये अनाज निर्यात का समझौता हुआ है। उधर, समझौते के बाद गत दिनों यूक्रेन से रवाना हुआ पहला जहाज सीरिया पहुंच चुका है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...