रायपुर। शनिवार को दिनभर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी आरपी मंडल ने कोविड संक्रमण को लेकर बैठकें की और अस्पतालों के दौरे किए। उन्होंने संक्रमितों को दिए जा रहे भोजन की जानकारी भी ली। आयुर्वेदिक कॉलेज और इंडोर स्टेडियम में बने कोविड सेंटर पहुंचकर यहां की स्थिति का जायजा लिया। मरीजों को दिए जाने वाले भोजन का कलेक्टर के साथ जायजा भी लिया। मुख्य सचिव आरपी मंडल ने खुद खाना चख कर देखा। न्यू सर्किट हाउस में स्टेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में नियंत्रण एवं रोकथाम विषय पर बैठक ली। उन्होंने इसके बाद कलेक्टर, एसएसपी, नेशनल हेल्थ मिशन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, नगर निगम के आयुक्त, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ शहर का दौरा किया।
फिलहाल लॉकडाउन पर विचार नहीं
मीडिया से बात करते हुए चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि फिलहाल रायपुर या प्रदेश में लॉकडाउन का विचार नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि जांच को बढ़ाया गया है इसलिए संक्रमितों की संख्या अधिक लग रही है। हालांकि यह राष्ट्रीय औसत से कम है। उन्होंने कहा कि जांच में संक्रमित सामने आएंगे तो संक्रमण रोकना आसान होगा। कोविड सेंटर बढ़ाने पर भी सरकार विचार कर रही है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करने पर जोर दिया। गंभीर रूप से प्रभावित कोविड मरीजों के लिए आॅक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध कराने को कहा। मंडल ने दावा किया कि रायपुर जिले में कोरोना टेस्ट एक हजार से बढ़ाकर 14 हजार तक किया गया है।
गंभीर मरीजों से सीधे बातचीत की
मुख्य सचिव आरपी मंडल अंबेडकर अस्पताल पहुंचे। स्टेट टेली कंसल्टेशन हब में चिकित्सकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर, मुंगेली और बिलासपुर के अस्पतालों में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत की। आई सी यू में अपना इलाज करा रहे गंभीर मरीजों से भी अफसरों ने बातचीत की। आरपी मंडल ने कहा कि यहां की व्यवस्था से मैं संतुष्ट हूं। एडिशनल कलेक्टर पद्मिनी भोई ने बताया कि ट्रेसिंग और होम आइसोलेशन सेंटर 24 घंटे तीन शिफ्ट में काम कर रहे हैं। जिला पंचायत के होम आइसोलेशन सेंटर के नोडल अधिकारी विनीत नंदनवार ने बताया कि होम आइसोलेशन के लिए लोग 7566100283,7566100284 और 7566100285 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...