Google Analytics Meta Pixel Corona news : 10 दिन बाद कोरोना संक्रमित मृत युवती का किया गया पोस्टमार्टम - Ekhabri.com

Corona news : 10 दिन बाद कोरोना संक्रमित मृत युवती का किया गया पोस्टमार्टम


रायपुर। राजधानी के अंबेडकर अस्पताल के शवगृह में 1 सितम्बर से रखे मंदिरहसौद के रीवां गांव की कोरोना संक्रमित युवती के शव का पोस्टमार्टम किया गया। उल्लेखनीय है कि रीवां गांव की 29 वर्षीया युवती अनिता ढीढी को 1 सितम्बर को रिम्स अस्पताल, गोढ़ी में मृत अवस्था में लाया गया था। वहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद शव के पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग भेजा गया था। मृतका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शव आरंग से लाकर रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में रखा गया था। संयुक्त संचालक एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि शव को रायपुर लाने के बाद संबंधित क्षेत्र के थाने के पुलिस एवं मृतका के परिजनों को शव की पहचान के लिए बुलाया गया तो उन्होंने पहचानने में असमर्थता जताई. परिजनों और पुलिस द्वारा शव की पहचान किए बिना तथा पोस्टमार्टम प्रार्थना पत्र के बगैर पोस्टमार्टम नहीं किया जा सकता। तीन दिन पहले जब उन लोगों द्वारा शव की पहचान कर ली गई तब कोरोना पॉजिटिव होने का हवाला देते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया।
अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए मंदिर हसौद थाना प्रभारी के माध्यम से 9 सितम्बर को आवेदन दिया गया। इसमें लिखा था कि कोरोना पॉजिटिव केस होने के कारण शव के पोस्टमार्टम कराने की आवश्यकता नहीं है। जबकि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक कोविड पॉजिटिव मरीजों के मेडिको-लीगल केस या संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने पर पोस्टमार्टम अनिवार्य होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

राज्योत्सव 2026: हथकरघा की खूबसूरत परंपरा ने मोहा लोगों का मन, देशभर की साड़ियां बनीं आकर्षण

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय हथकरघा परंपरा की समृद्ध विरासत और कारीगरों का हुनर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव मैदान में लगे हथकरघा वस्त्रों के स्टॉल पर देश के विभिन्न राज्यों...

मुरासु का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाने की संभावना, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में...

छत्तीसगढ़ में बनेगा विश्वस्तरीय विज्ञान केंद्र, IISc बेंगलुरु से होगा सहयोग

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु...

राज्योत्सव में कृषि विभाग का स्टॉल बना आकर्षण, हरियाली के बीच दिखी आधुनिक खेती की झलक  

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाली से सजे प्राकृतिक वातावरण के बीच खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता...

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, सरकार ने तेज की तैयारी

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर...

45 हजार बच्चों को मिला नया जीवन, सत्य साईं अस्पताल की ऐतिहासिक उपलब्धि

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने बाल चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब तक 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की जा...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को केंद्रीय मंत्री ने बताया पूरे देश का रोल मॉडल

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का समापन हो गया। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित समापन एवं...

पुलिस की छापामार कार्रवाई में करोड़ो का प्रतिबंधित गुटखा हुआ जप्त 

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: खमतराई इलाके में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। पता चला है कि इसकी सूचना मुखबिर से मिले इनपुट के बाद मिली थी, पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी।...

एकता नगर में छत्तीसगढ़ के जवानों का जलवा, महिला कमांडो की वीरता की सराहना

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *