साइबर अपराधी ठगी के लिए रोज नए-नए हथकंडे अपनाते हैं। इतना ही नहीं वे लोगों से पैसा ठगकर बैंक खाते में रखने और फिर उसे निकालने में भी लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए वे जरूरतमंद और भोले लोगों को फांसते हैं। फिर इनके खातों को इस्तेमाल करने के लिए विधिवत 15 से 20 हजार रुपये प्रति माह किराया देते हैं। इस गिरोह के लोग जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर से लेकर धनबाद तक फैले हैं। पुलिस ने ऐसे ही मामलों का खुलासा किया है।
पुलिस के मुताबिक जामताड़ा के मेहताब ने केंदुआ, धनबाद के रिजवान का बैंक खाता 10 हजार रुपये मासिक किराये पर लिया था। सिर्फ बैंक खाता के उपयोग की इजाजत देने पर हर महीने 10 हजार रुपये की कमाई होने लगी तो रिजवान ने ससुराल के लोगों के बैंक खातों को भी किराये पर दे दिए। बीते 13 जनवरी को जामताड़ा में महताब पकड़ा गया तो यह बात खुल गई। केंदुआडीह चार नंबर में रिजवान की ससुराल में भी छापा पड़ गया। रिजवान अपनी ससुराल में रहता था। बैंक खाता और एटीएम किराये पर देने के कारण रिजवान अब भागा फिर रहा है।
ऐसा ही धनबाद के बरवाअड्डा, चिरकुंडा और टुंडी से झरिया तक हो रहा है। एक सप्ताह पहले चिरकुंडा में तीन और बरवाअड्डा में दो साइबर अपराधी पकड़े गए हैं। उनके पास आधा दर्जन से अधिक दूसरे लोगों के एटीएम कार्ड मिले हैं। पूछताछ में उन्होंने माना था कि एटीएम और बैंक खाता किराये पर लेकर उसमें ठगी का पैसा ट्रांसफर करते हैं।
पुलिस साइबर अपराधी एवं उनके रिश्तेदारों के बैंक खातों में होने वाले लेनदेन पर नजर रख रही है, इसलिए साइबर अपराधी ऑनलाइन ठगी के जरिये कमाई दौलत को सामान्य लोगों के बैंक खातों में भेजकर वहां से निकालना कहीं ज्यादा सुरक्षित समझ रहे हैं।
साइबर अपराधी जिस इलाके में रहते हैं, वहां के स्थानीय नागरिक अपने एटीएम का इस्तेमाल करने की इजाजत देते हैं तो उसका किराया अधिक होता है। स्थानीय व्यक्ति का एटीएम होने से ठगों को पैसा इधर-उधर करने में सहूलियत होती है। पुलिस अनुसंधान में यह बात भी सामने आई है कि पहले जामताड़ा या गिरिडीह के देहाती इलाके से साइबर अपराधी ठगी को अंजाम देते थे। लेकिन कुछ कमाई होने के बाद साइबर अपराधी शहरों में आकर किराये का घर ले रहे हैं और वहीं से गोलमाल कर रहे हैं। पिछले दिनों धनबाद स्थित धैया के लाहवनी स्थित एक अपार्टमेंट से पकड़े गए सोनू, धर्मेंद्र, राजीव के पास से पुलिस ने साइबर अपराध से अर्जित लाखों की संपत्ति भी जब्त की है। रांची में भी ऐसा मामला आया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 19, 2026 /
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...