Google Analytics Meta Pixel रायगढ़ में नृत्य और संगीत की गूंज, 40वां चक्रधर समारोह शुरू - Ekhabri.com

रायगढ़ में नृत्य और संगीत की गूंज, 40वां चक्रधर समारोह शुरू

रायगढ़। (Ekhabri) रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और धरोहर को नए आयाम देने वाला 40वां चक्रधर समारोह भव्यता के साथ शुरू हो गया। राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर और संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह को नमन करते हुए इस ऐतिहासिक आयोजन का उद्घाटन किया।

राज्यपाल ने कहा कि चक्रधर समारोह हमें अतीत की स्वर्णिम स्मृतियों* से जोड़ने और हमारी अमूल्य विरासत को सहेजने का महान संकल्प है। उन्होंने रायगढ़ घराने की विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले राजा चक्रधर सिंह को याद करते हुए कहा कि यह समारोह नई पीढ़ी को कला और संस्कृति से जोड़ने का माध्यम है।

 

राज्यपाल ने बताया छत्तीसगढ़-असम का गहरा संबंध

 

रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ और असम का गहरा संबंध रहा है। उन्होंने बताया कि असम में भी राजा चक्रधर सिंह की स्मृति में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

संस्कृति और पर्यटन को नई पहचान

 

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता में एकता है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है और आने वाले दस दिन रायगढ़ सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहेगा।

 

रायगढ़ घराने का योगदान

 

राजा चक्रधर सिंह ने कथक नृत्य को नई ऊँचाइयाँ दीं और अपनी रचनाओं ‘नर्तन सर्वस्व’, ‘तालतोय निधि’ और ‘राग रत्न मंजूषा’ के माध्यम से शास्त्रीय संगीत व नृत्य को नई दिशा दी। रायगढ़ घराने की छाप आज विश्वभर में है।

 

केंद्रीय और राज्य नेताओं की मौजूदगी

 

समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद राधेश्याम राठिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और दर्शक मौजूद रहे।

 

यह आयोजन आने वाले दस दिनों तक शास्त्रीय संगीत, नृत्य और स्थानीय लोककलाओं का भव्य मंच बनेगा।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *