रायपुर, 24 मई 2025: नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के दौरान एक आत्मीय क्षण ने सबका ध्यान आकर्षित किया। लंच ब्रेक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हाथ थामते हुए मुस्कराकर कहा– “छत्तीसगढ़ की बात अभी बाकी है।” इस संवाद में राज्य के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह और विश्वास साफ झलका।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी इस पल के साक्षी बने और मुस्कराते नजर आए।
प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में हो रहे सकारात्मक बदलावों, विशेषकर आदिवासी अंचलों में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने ‘आत्मनिर्भर बस्तर’ अभियान, औद्योगिक निवेश और सेमीकंडक्टर यूनिट जैसे प्रयासों को देश के लिए प्रेरणादायक बताया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि अब बस्तर संघर्ष का नहीं, संभावनाओं का प्रतीक बन रहा है। उन्होंने कहा कि वहां अब बंदूकों की जगह स्टार्टअप्स, मशीनें और लैपटॉप की चर्चा हो रही है।
राज्य में नवा रायपुर में देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट, एआई डेटा सेंटर और लिथियम ब्लॉक की नीलामी जैसे कदम छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊँचाइयों की ओर ले जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री का यह आत्मीय संवाद औपचारिकता से अधिक, मुख्यमंत्री के प्रयासों की स्वीकृति और उनके प्रति विश्वास का प्रतीक था। नीति आयोग की इस बैठक में छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति ने सबका ध्यान खींचा और यह स्पष्ट किया कि राज्य अब देश के समग्र विकास में निर्णायक भूमिका निभाने को तैयार है।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...