रायपुर, 28 अक्टूबर 2024। सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को आज बड़ी राहत मिली, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर रिजल्ट की घोषणा की गई। इस परीक्षा में 959 युवाओं का चयन हुआ है, और परिणाम जारी होने से अभ्यर्थियों में दीपावली की खुशी दोगुनी हो गई है।
चयनित अभ्यर्थियों ने नवा रायपुर सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर करीब 30 से 40 चयनित अभ्यर्थी मौजूद थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री को फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका धन्यवाद किया। भिलाई से आईं वृद्धा दुलारबाई देवांगन ने भी अपने नाती और नाती बहु के चयन पर मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाई और खुशी जाहिर की।

मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस साल उनकी दीपावली विशेष होगी और उन्हें जनता की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को नक्सलवाद का मुकाबला करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती का सामना करना होगा। मुख्यमंत्री ने चयनित उम्मीदवारों को चन्द्रखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में ज्वाइनिंग करने का सुझाव भी दिया।
इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के 83 सहायक अभियंताओं को भी नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और राज्य सरकार प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प पर कार्य कर रही है। जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने भी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें देश की सेवा का अवसर मिला है, और वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुख्यमंत्री के प्रयासों से रिजल्ट दीपावली से पहले घोषित होने पर चयनित अभ्यर्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। अभ्यर्थी नितिन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से त्यौहार की खुशियां बढ़ गई हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...