उदयपुर, सरगुजा | 14 मई 2025।अदाणी विद्या मंदिर, साल्ही के छात्रों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह रही कि इस सफलता में बेटियों ने बाजी मारी, जिन्होंने न सिर्फ मेरिट में जगह बनाई, बल्कि टॉपर्स की सूची में भी प्रमुख रहीं।
इस वर्ष स्कूल के 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए सभी 51 विद्यार्थी पास हुए, जिससे स्कूल का परिणाम 100% रहा। इनमें से 60% से अधिक अंक पाने वाले 11 छात्रों में 8 बेटियाँ रहीं। डांडगांव की हर्षिता यादव ने 81.84% अंकों के साथ कक्षा 10वीं में टॉप किया। साल्ही की प्रेरणा सिंह (77.84%) द्वितीय और साल्ही के राजकमल कोर्राम (76.67%) तृतीय स्थान पर रहे।
12वीं कक्षा में 47 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 10 छात्रों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें 6 बेटियाँ रहीं। हरिहरपुर के आदिवासी छात्र नारायण सिंह कोर्राम ने 75% अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। घाटबार्रा के समीर यादव (73.6%) द्वितीय और साल्ही के सुरजीत पोर्ते (71.8%) तीसरे स्थान पर रहे।
टॉपर्स की जुबानी सफलता की कहानी
10वीं की टॉपर हर्षिता यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। वहीं 12वीं के टॉपर नारायण सिंह कोर्राम ने कहा कि वह अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की तैयारी कर रहे हैं और अच्छे विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं।
प्राचार्य ने दी बधाई
अदाणी विद्या मंदिर के प्राचार्य आशीष पांडे ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह परिणाम शिक्षकों की मेहनत, छात्रों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों की उपलब्धियों को सराहा।
निःशुल्क आधुनिक शिक्षा का उदाहरण
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से संचालित अदाणी विद्या मंदिर, सरगुजा के आदिवासी क्षेत्र में कार्यरत है। स्कूल में 1000 से अधिक छात्रों को टैब, स्मार्ट क्लासेस, नाश्ता, भोजन, किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग भी दी जाती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...