रायगढ़, 26 अप्रैल 2025।अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड में ‘प्रोजेक्ट उत्थान’ के तहत 22 से 25 अप्रैल 2025 तक ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैंप) का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल के तहत 26 शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में सुबह 7 से 9 बजे तक शिविर संचालित हुआ।
शिविर का उद्देश्य बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास, निरंतर शिक्षण और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम सरवानी की प्राथमिक शाला से हुई। समर कैंप में 450 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर में बच्चों ने कहानी लेखन, समूह पठन, गणितीय अभ्यास, क्रॉसवर्ड, चित्रकला, पेपर बैग और ग्रीटिंग कार्ड निर्माण जैसी रचनात्मक गतिविधियों के साथ योग, ध्यान, संगीत, नृत्य, शतरंज, कैरम और लूडो जैसे खेलों का आनंद उठाया।
सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बच्चों को पौष्टिक आहार के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, हैंडवॉश और प्लास्टिक उपयोग पर जागरूकता से भी परिचित कराया गया। साथ ही छात्रों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
प्राथमिक शाला के प्रधानाध्यापक प्रमोद पटेल ने कहा कि यह शिविर बच्चों की प्रतिभा निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नवाचार है। वहीं संकुल समन्वयक अरुण चौधरी ने इसे बच्चों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।
इस आयोजन की सफलता में स्थानीय सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन समितियों, उत्थान सहायकों और अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी प्रधानाध्यापकों ने अदाणी फाउंडेशन और कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार जताया।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...