Google Analytics Meta Pixel अभनपुर में पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई महाराजको जान से मारने की धमकी - Ekhabri.com

अभनपुर में पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई महाराजको जान से मारने की धमकी

रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के अभनपुर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई महाराज को व्हाट्सएप के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया है। पीठाधीश्वर ने थाना अभनपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रेमासाई महाराज धर्म और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहते हैं और विभिन्न मंचों के माध्यम से प्रवचन देते हैं। उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, जिससे उनकी सार्वजनिक पहचान भी व्यापक है।

 

शिकायत में बताया गया है कि 10 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 12:40 बजे, जब वे अपने परिवार के साथ केरल में निजी यात्रा पर थे, तभी उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगातार अश्लील संदेश भेजे गए और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने उनके परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की बात कही है।

 

जांच में सामने आया है कि संबंधित मोबाइल नंबर जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से जुड़ा प्रतीत हो रहा है और ट्रूकॉलर पर हिलाल बानी नाम प्रदर्शित हो रहा है। पीड़ित के अनुसार, उन्हें पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

 

पीठाधीश्वर ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जल्द पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने अपने परिवार और धाम से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

Read Also  राजभवन में आयोजित हुई सर्वधर्म सभा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल

 

पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *