Google Analytics Meta Pixel दिल्ली : एक घर में 5 लाशें…पत्नी की कैंसर से मौत, पिता ने अपनी चारों दिव्यांग बेटियों के साथ कर ली खुदकुशी - Ekhabri.com

दिल्ली : एक घर में 5 लाशें…पत्नी की कैंसर से मौत, पिता ने अपनी चारों दिव्यांग बेटियों के साथ कर ली खुदकुशी

दिल्ली। दिल्ली एक बार फिर से बुराड़ी कांड की तरह घर में पांच लाशें मिलने से सनसनसी फैल गई। रंगपुरी गांव में एक पिता ने अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। 50 वर्षीय हीरालाल, जो मूल रूप से बिहार का निवासी था, अपने परिवार के साथ एक किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उनके घर से सभी की लाशें बरामद कीं। हीरालाल की चार बेटियाँ थीं: 18 वर्षीय नीतू, 15 वर्षीय निशि, 10 वर्षीय नीरू, और 8 वर्षीय निधि।

 

हीरालाल पेशे से एक कारपेंटर था, और उसकी पत्नी की मृत्यु एक साल पहले कैंसर से हो गई थी। पत्नी के निधन के बाद वह काफी परेशान रहने लगा था। पुलिस के अनुसार, उसकी बेटियां दिव्यांग थीं, जिससे वह चल-फिरने में असमर्थ थीं, और यह स्थिति हीरालाल के लिए मानसिक बोझ बनी। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में हीरालाल 24 तारीख को घर में दाखिल होते हुए दिखाई दिया। उसके बाद से घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को मौके पर सल्फास के पाउच मिले हैं, और यह जांच की जा रही है कि क्या हीरालाल ने अपनी बेटियों को जहर दिया और फिर खुदकुशी की।

 

शुक्रवार सुबह 10 बजे पुलिस को मामले की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुँची, तो उन्होंने देखा कि कमरा बंद था। दिल्ली फायर सर्विस की टीम को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया, जिसके बाद पांचों शवों को कमरे में पाया गया। चार बेटियों के पेट और गले में लाल कलावा बंधा था। सभी बेटियों के शव एक डबल बेड पर और हीरालाल का शव दूसरे कमरे में मिला। सभी के मुंह से सफेद झाग निकल रहा था।

Read Also  नशा तस्करी में शामिल ड्रग इंस्पेक्टर गिरफ्तार

 

हीरालाल की मानसिक स्थिति

पत्नी की मौत के बाद हीरालाल की मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। वह सुबह काम पर जाने से पहले अपनी बेटियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था करता और शाम को आकर उनकी देखभाल करता था। घर चलाने की जिम्मेदारी और चार दिव्यांग बेटियों की देखभाल करते-करते हीरालाल की हिम्मत जवाब देने लगी थी, जिसके परिणामस्वरूप उसने इस दुखद कदम उठाया।

 

पुलिस ने कहा है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन वे इस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

दुर्ग में सख्त पुलिस कार्रवाई, नंदिनी थाना प्रभारी निलंबित…लापरवाही पर गिरी गाज

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है।   गंभीर आरोपों के बाद लिया...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *