फर्जी जाति प्रमाण पत्र में नौकरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दो दिन पूर्व रायपुर में किया गया नग्न प्रदर्शन का मामला शांत भी नहीं हुआ कि अब बालोद जिले मंी छत्तीसगढ़ दिव्यांग मंच ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र में नौकरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
बालोद कलेक्ट्रेट पहुंचे छत्तीसगढ़ विकलांग मंच के अध्यक्ष हरिराम कोर्राम का कहना कि कई लोग शुरुआत से ही फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बना बालोद जिला में सर्विस कर रहे जिन्होंने नवीनीकरण नहीं कराया वर्तमान में वे लोग 5% से 10% दिव्यांग है उसके बावजूद नौकरी और पेंशन का लाभ ले रहे ऐसे लोगों के खिलाफ एक कमेटी बना जांच करने की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया अब देखना होगा दिव्यांगों की मांग पर प्रशासन कब तक अमल कर पाते हैं।










