प्रशासन ने दिया जांच का निर्देश
कांकेर। मनकेशरी पंचायत में खनिज विभाग ने संजय कृणानी को पेशा कानून का उल्लंघन कर पत्थर खदान का लीज पट्टा जारी किया है। इस अनुबंध को तुरंत निरस्त करने की मांग ग्रामीणों ने कलेक्टर से की है। आज जारी एक बयान में गांव को उप सरपंच देवेन्द्र मेश्राम ने बताया कि संजय कृष्णानी के खदान के विस्फोट से करीब 30 किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। पीडि़त किसानों को कभी भी कोई मुआबजा राशि संबंधित खदान मालिक ने प्रदान नहीं की है।अपने खदान में उच्च दाव के बिजली कनेक्शन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि का अवैध कब्जा कर खंभा लगाया है वहीं किसानों के खेत में भी किसानों से बिना अनुमति के बिजली खंभा लगाकर बिजली कनेक्शन लिया है जो पूरी तरह से कानून विरूद्ध कार्य है। पंचायत के उप सरपंच ने खनिज शाखा और संजय कृष्णानी की मिलीभगत से किसानों के अधिकार पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी नियमों को उल्लंघन कर सिर्फ एक विशेष व्यक्ति को लाभान्वित करने के उद्देश्य से यह अनुबंध किया गया हैं। इस अनुबंध में किसानों के पक्ष को अनदेखा किया गया हैं। आज मनकेशरी पंचायत के जनप्रतिनिधियों व किसानों ने कलेक्टर से मिलकर इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
इस मुद्दे पर जिला प्रशासन ने एक जांच समिति तैयार कर पांच दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने को आदेशित किया है । जांच समिति में खनिज शाखा, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी के अलावा पंचायत के उपसरपंच व गांव के पटेल सहित पीडि़त किसान भी शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारी से आग्रह किया कि ग्रामीणों की उपस्थिति में जांच होना आवश्यक है । ग्रामीणों की इस मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि जांच दल पहले ग्रामीण जन प्रतिनिधि को सूचित कर जांच करने पहुंचेगी। प्रतिनिधिमंडल में देवेन्द्र मेश्राम, ग्राम पटेल रमसो बाई नरेटी, पंचगण कौशल्या कवाची, सरस्वती देवांगन, अनीता नेताम, कृष्ण किशोर पटेल, अंबिका सोनवानी गोपेश्वर परडेटी के अलावा शांति नेताम, अजय दुगेज़्, जगपाल मंडावी, संजय नेताम, जीवन लाल कोर्राम , रत्ती राम, योगेश धु्रव सहित अनेक पीडि़त किसान शामिल थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...