Google Analytics Meta Pixel आमजनों को लू से बचाने के लिए समुचित उपाय करने दिशा-निर्देश जारी - Ekhabri.com

आमजनों को लू से बचाने के लिए समुचित उपाय करने दिशा-निर्देश जारी

लू जनित रोगों के उपचार के लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में विशेष चिकित्सा दल की ड्यूटी लगाने के निर्देश
हैंडपंपो की मरम्मत एवं सफाई व्यवस्था 15 दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश
रायपुर। गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आमजनों को भीषण गर्मी एवं लू से बचाने के लिए राज्य शासन के दिशा-निदेर्शों के तहत समुचित उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किया है। उन्होंने लू से प्रभावितों की संख्या सीमित करने के लिए तथा लू प्रबंधन कार्य व्यवस्थित रूप से करने के लिए विभिन्न विभागों अलग-अलग दायित्व सौंपे है। कलेक्टर ने गर्मी एवं लू जनित रोगों के उपचार के लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में विशेष चिकित्सा दल का गठन कर लिखित में उनकी ड्यूटी लगाने और इसकी सूचना उन्हे उपलब्ध कराने कहा है। कलेक्टर ने आमजनों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए समुचित प्रबंध करने के साथ ही जिले में स्थापित हैण्डपम्पों का मरम्मत एवं उसकी सफाई 15 दिवस के भीतर सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को ग्रामवार स्थापित हैण्डपंप, चालू हैंडपंप एवं बंद हैण्डपम्पों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में तथा मितानिनों के पास ओआरएस पैकेट और मौसम आधारित दवाइयों का भण्डारण आवश्यक रूप से सुनिश्चित कराए। जनसामान्य के लिए अपनायें जाने वाले उपायों से संबंधित सुझाव को सभी अस्पतालों के बाहर लिखने कहा गया है। जो भी व्यक्ति लू के उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में उपस्थित होते हैं, उनका समुचित उपचार सुनिश्चित करने, लू से पीडित मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में अतिरिक्त व्यवस्था करने, लू से पीडित रोगियों के चिकित्सा हेतु जिला चिकित्सालय तथा सिविल चिकित्सालय में अलग चिकित्सा वार्ड की व्यवस्था करने कहा गया है। सार्वजनिक स्थलों पर एंबुलेंस (108) को विशेषकर दोपहर में तैयार स्थिति में रखा जाए जिससे कि किसी व्यक्ति को लू लगने पर उसे तत्काल चिकित्सकीय सहायता प्रदान की जा सके। सार्वजनिक स्थलों जैसे बाजारों प्रमुख कार्यालय आदि में लू से बचाव हेत पर्याप्त छायादार स्थल (शेड) की व्यवस्था की जाए ताकि जनसामान्य सार्वजनिक स्थलों पर लू से अपना बचाव कर पाए, आवश्यकतानुसार इन स्थलों को शीतल रखने की व्यवस्था भी की जाए।
मनरेगा के श्रमिकों पर लू के प्रभाव को न्यूनतम करने हेतु समस्त प्रयास किए जाएं
मनरेगा के श्रमिकों पर लू के प्रभाव को न्यूनतम करने हेतु समस्त प्रयास किए जाएं तथा कार्य स्थल पर छाया एवं शीतल जल की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। पंचायत भवनों में लू से बचाव के उपाय से संबंधित प्रचार प्रसार किए जाए। प्रभावित होने पर प्राथमिक उपचार के लिए उचित स्थान पर व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए तथा श्रमिकों को लू से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध की जाए। औद्योगिक एवं अन्य क्षेत्र के कामगारों को लू से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध की जाए तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की जाए।
शैक्षणिक संस्थाओं में छायादार स्थान उपलब्ध कराएं
शैक्षणिक संस्थाओं में छायादार स्थानों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए तथा क्लासरूम को शीतल रखने की व्यवस्था की जाए। स्वच्छ शीतल पेय एवं प्राथमिक उपचार हेतु फर्स्ट एड बॉक्स की पर्याप्त संख्या तथा विद्यालय में इसके उचित स्थान पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। एैसे स्थलों को चिन्हित किया जाए जहां बेघर एवं शारीरिक रूप से कमजोर एवं निशक्तजन अधिक संख्या में रहते हो उन जगहों पर शीतल जल तथा छाया की व्यवस्था की जाए ऐसे लोगों के लू से प्रभावित होने की स्थिति में इन्हें तत्काल चिकित्सालय पहुंचाने हेतु आवश्यक व्यवस्था की जाए।
बस स्टैंड में यात्रियों के सुविधा के लिए छाया एवं पानी की व्यवस्था करें
बस स्टैंड में यात्रियों के सुविधा के लिए छाया एवं पानी की व्यवस्था संबंधित नगरीय निकाय और परिवहन विभाग के द्वारा किया जाए। पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा अपने अधीनस्थ मैदानी कर्मचारियों के माध्यम से पशुओं के लिए छाया एवं पानी उपलब्ध कराए जाने हेतु पशु पालकों में जागरूकता लाया जाए तथा आवश्यकतानुसार स्थान चिन्हांकित कर पशुओं हेतु छाया एवं शेड की व्यवस्था कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिले के अन्दर जिन सार्वजनिक स्थानों पर आमजन हेतु शीतल पेयजल की व्यवस्था की आवश्यकता है इसका आकलन सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के द्वारा किया जाकर उन स्थानों पर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाए। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में बहुत से बेघर व्यक्ति खुले में रहते हैं उनके लिए आश्रय स्थल का चिन्हांकन कर उन्हें भीषण गर्मी एवं लू से बचाव हेतु दोपहर 12 बजे से 3 बजे के मध्य उन्हें उक्त स्थलों पर रखा जाए ताकि उन्हें भीषण गर्मी एवं लू से बचाया जा सके। अस्पताल एवं अन्य आपातकालीन केन्द्रों में विद्युत की आपूर्ति निर्बाध रूप से हो, इसके लिये विद्युत विभाग को आवश्यक मेंटेनेंस समय पूर्व करने कहा गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *