Ambikapur: छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में देश का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा पार्क बनाने की योजना पर काम बजट के अभाव में शुरू नहीं हो पा रहा है. राज्य सरकार ने तिरंगा पार्क बनाने के लिए जिला प्रशासन को एक करोड रुपए जारी किया हुआ है, लेकिन यह रुपये बेहद कम है इसकी वजह से मैनपाट में तिरंगा पार्क निर्माण का काम अब अटक गया है. तिरंगा पार्क निर्माण के लिए देश की प्रतिष्ठित बजाज कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों ने मैनपाट में पहुंचकर निर्माण स्थल का जायजा लिया था और उसके बाद बताया था कि इसके निर्माण में करीब 300 करोड़ रुपए खर्च होंगे, इतना भारी भरकम बजट के बारे में जब जिला प्रशासन के अधिकारियों को बताया गया तो उन्होंने भी अब इस पूरे मामले से हाथ खड़ा कर लिया है, क्योंकि सरकार से इतना बड़ा बजट फिलहाल मिलने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है.
2 साल बाद भी शुरू नहीं हुआ मैनपाट में झंडा पार्क बनाने का काम
मैनपाट में देश का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा पार्क बनाने की पीछे की वजह थी कि इसकी वजह से मैनपाट का पर्यटन तेजी से बढ़ेगा. यहां दूर-दूर से पर्यटक पहुंचेंगे और स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा इसके साथ ही देश और दुनिया के मानचित्र में मैनपाट का अपना अलग पहचान भी बनेगा लेकिन 2 साल का वक्त बीत जाने के बावजूद अब तक पार्क निर्माण के लिए एक ईट तक नहीं रखा जा सका है.
मैनपाट में देश का दूसरा सबसे ऊंचा झंडा पार्क निर्माण की घोषणा दो साल पहले की गई थी. तब बताया गया था कि झंडे की ऊंचाई 412 फीट होगी. भारत में सबसे ऊंचा झंडा पार्क अटारी के बाघा बार्डर में है. जिसकी ऊंचाई 418 फीट है. इसके लिए सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, सरगुजा के तत्कालीन कलेक्टर विलास भोस्कर समेत जनप्रतिनिधियों ने नर्मदापुर में स्टेडियम के बगल में 20 एकड़ जमीन चिन्हांकित किया था. कलेक्टर ने प्रशासनिक अमले को उस जमीन को झंडा पार्क के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए थे.
बजट की कमी की वहज से अटका काम
विधायक की मांग पर जब झंडा पार्क निर्माण की घोषणा की गई तब इसका अंदाजा नहीं था कि इसके निर्माण में 300 करोड़ रुपए का बजट लग सकता है और यही वजह रहा कि इसकी घोषणा भी कर दी गई लेकिन दूसरी तरफ अब जिम्मेदारी से लेकर कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रहे हैं.
माना जा रहा है कि एक बार फिर से झंडा पार्क का मामला सुर्खियों में आ सकता है क्योंकि फरवरी महीने में मैनपाट में मैनपाट कार्निवाल का आयोजन प्रस्तावित है ऐसे में जिम्मेदारों से झंडा पार्क निर्माण को लेकर सवाल भी पूछे जा सकते हैं तो दूसरी तरफ इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो सकती है. हालांकि विधायक रामकुमार टोप्पो ने पहले भी कई बार कहा है कि झंडा पार्क निर्माण के लिए उनके द्वारा सतत पहल की जा रही है और उसी के तहत जमीन आरक्षित हुई है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...