Google Analytics Meta Pixel धान खरीदी केंद्र खोलने की मांंग:किसानों ने 5 घंटे तक रायपुर-देवभोग मार्ग किया जाम - Ekhabri.com

धान खरीदी केंद्र खोलने की मांंग:किसानों ने 5 घंटे तक रायपुर-देवभोग मार्ग किया जाम

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी भले ही एक दिसंबर से होनी है, पर बवाल पहले ही मच गया है। गरियाबंद में किसानों ने गौरघाट में नेशनल हाइवे 130 सी में चक्काजाम कर दिया। जिसके चलते 5 घंटे तक रायपुर-देवभोग मार्ग बंद रहा। किसानों की मांग है कि गौरघाट में धान खरीदी केंद्र खोला जाए। इस चक्काजाम में आसपास के 4 गांव के किसान शामिल हुए हैं। किसानों के इस प्रदर्शन को कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने भी अपना समर्थन दिया है। यहां गौरघाट में नेशनल हाइवे 130 सी में सुबह 10.30 बजे से गोपालपुर, दबनई, देहरगुड़ा और हरदीभाठा के सैकड़ों किसान पहुंचे थे। इसके बाद किसान रोड पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है और उन्हें समझाने में लगी हुई है। मगर अब तक किसानों ने प्रशासन की बात नहीं सुनी है। उनका प्रदर्शन जारी है। किसान अब रोड से उठकर, रोड किनारे प्रदर्शन कर रहे हैं।
15 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है
किसानों के चक्काजाम की वजह से दोनों तरफ से वाहनों की कतारें लगी रहीं। प्रदर्शन करने बैठे लोगों का कहना है कि गौरघाट में धान खरीदी केंद्र नहीं खुलने से उन्हें भारी परेशानी हो रही है। किसानों ने बताया कि अभी उन्हें 15 किलोमीटर का सफर तय कर मैनपुर धान बेचने जाना पड़ता है। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी होती है। कई बार भीड़ होने की वजह से एक दिन में धान नहीं बिक पाता। आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।
पिछले साल किया था वादा
किसानों ने बताया हर साल इसी तरह की समस्या होती है। पिछले साल भी हमने गोरघाट में खरीदी केंद्र खोलने की मांग की थी। इसके लिए प्रशासन से लेकर प्रभारी मंत्री तक हमने बात की थी। तब हमें कहा गया था अगले साल यानि इस साल खरीदी केंद्र खोल दिए जाएंगे। मगर अब कुछ ही दिन धान खीरीदी को बचे हैं। इसके बावजूद अब तक खरीदी केंद्र नहीं खोला गया। उन्होंने बताया कि अब हम आश्वासन नहीं सुनेंगे। अब जब खरीदी केंद्र खुलेगा, तब ही हमारा प्रदर्शन खत्म होगा।
सरकार हमारी ही नहीं सुन रही
वहीं इस चक्काजाम में कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हैं। कांग्रेस कार्यकतार्ओं का कहना है कि कांग्रेस सरकार हमारी ही नहीं सुन रही। कार्यकतार्ओं ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर 1 दिसंबर के पहले यहां नया धान खरीदी केंद्र नहीं खुलता है तो हम सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। कार्यकतार्ओं ने कहा हमने इस संबंध में जिला अध्यक्ष को भी सूचना दे दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...