Google Analytics Meta Pixel नियमित किए जाने की मांग के साथ विद्या मितानों का प्रदर्शन, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की - Ekhabri.com

नियमित किए जाने की मांग के साथ विद्या मितानों का प्रदर्शन, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की

रायपुर। रायपुर के बूढ़ापारा स्थित धरना स्थल से बुधवार की दोपहर विद्यामितानों (अनियमित शिक्षक) का जत्था सीएम आवास घेरने के लिए निकला। नियमितिकरण के नारे लगाते हुए शिक्षक आगे बढ़ने लगे। धरना स्थल के पास ही स्मार्ट सिटी आॅफिस की सड़क पर पुलिस ने पहले से ही बैरीकेडिंग कर रखी थी। यहां शाम के वक्त सभी को रोक दिया गया। काफी देर तक हंगामा होता रहा, जिसके बाद विद्यामितान वापस धरना स्थल लौट आए। विद्यामितानों के संगठन के प्रमुख धर्मेंद्र वैष्णव ने बताया कि उनके इस प्रदर्शन को किसान संघ ,शिक्षा कर्मी संघ ,प्रेरक संघ, बाल श्रमिक संघ, अनियमित कर्मचारी संघ, अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन, ने समर्थन दिया था। बड़ी तादाद में विद्यामितान भी प्रदर्शन करने जुटे थे। सभी अभी करो अर्जेंट करो हमको पमार्नेंट करो का नारा लगाकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने किसी अधिकारी को ज्ञापन नहीं सौंपा उनकी जिद है कि अब बात सीधे मुख्यमंत्री से ही करेंगे।
-महिलाओं को दिया धक्का
विद्यामितानों के इस प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थीं। रैली में यह आगे की तरफ चल रही थीं। जैसे ही पुलिस ने इन्हें रोका तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को धक्का दे दिया। कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने भी महिलाओं को खदेड़ा। इस दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी बेसुध हो गई। जिसे साथियों ने संभाला।
–बड़े आंदोलन की तैयारी
पिछले 51 दिनों से विद्यामितानों का यह धरना प्रदर्शन रायपुर में जारी है। विद्यामितान प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में पढ़ाने वाले एक अनियमित शिक्षक हैं। जिन्हें कुछ समय पहले बेरोजगार कर दिया गया। कोरोना की वजह से स्कूल बंद होने की वजह से अब इन्हें रोजगार नहीं मिल रहा। कांग्रेस पार्टी चुनाव के वक्त इन्हें नियमित करने की बात कह चुकी है। उसी चुनावी वादे को पूरा करवाने की जिद पर विद्यामितान अड़े हुए हैं और अब 20 या 21 दिसंबर को विधानसभा के घेराव की तैयारी भी कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...