रायपुर, 20 अक्टूबर 2025।छत्तीसगढ़ में इस बार दीपावली का पर्व एक नई मिसाल लेकर आया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा के विधायक विजय शर्मा ने दीपावली के अवसर पर स्वच्छता कर्मियों — स्वच्छता दीदी और स्वच्छता कमांडो — के साथ जलपान कर उन्हें सम्मानित किया। यह आयोजन प्रदेश में अपने आप में पहला ऐसा अवसर रहा जब किसी जनप्रतिनिधि ने दीपावली पर स्वच्छता योद्धाओं के साथ स्नेहिल संवाद स्थापित किया।
कवर्धा स्थित उनके निवास पर आयोजित इस आत्मीय कार्यक्रम में नगर पालिका क्षेत्र के करीब 200 स्वच्छता दीदियों और कमांडो को आमंत्रित किया गया था। सभी के साथ उपमुख्यमंत्री ने जलपान किया और उन्हें उपहार, मिठाई तथा फटाखे भेंट किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चन्द्रवंशी, वीर सिंह पटेल, शिव अग्रवाल, सीएमओ रोहित साहू सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि दीपावली केवल घर सजाने का त्यौहार नहीं, बल्कि उन हाथों को सम्मान देने का अवसर है जो पूरे नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा —
“स्वच्छता कर्मी हमारे समाज के सच्चे दीप हैं, जो हर दिन अपने कर्म से अंधकार मिटाते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की सफलता में इन कर्मवीरों का योगदान सबसे बड़ा है। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता कर्मियों के साथ समय-समय पर संवाद करें और उनके परिश्रम की सराहना करें।
कार्यक्रम में उपस्थित स्वच्छता दीदियों ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने नगर की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दोहराया और उपमुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
नगरवासियों एवं सामाजिक संगठनों ने भी इस पहल को “अद्वितीय और प्रेरणादायक” बताया। उन्होंने कहा कि समाज में सबसे अधिक सम्मान के पात्र वही हैं जो बिना प्रचार-प्रसार के हर सुबह शहर को स्वच्छ बनाते हैं।
अंत में उपमुख्यमंत्री ने कहा —
“आज का यह आयोजन उपहार वितरण नहीं, बल्कि समाज में स्वच्छता कर्मियों की गरिमा को स्थापित करने का एक सशक्त संदेश है। वास्तविक दीप वही हैं जो अपने कर्म से दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाते हैं।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...