रायपुर, 08 अगस्त 2024 – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शुक्रवार, 9 अगस्त को कबीरधाम जिले में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, विजय शर्मा सबसे पहले सवेरे 10 बजे तरेगांव जंगल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद, दोपहर 1 बजे रेंगाखार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। अंत में, शाम 4 बजे कवर्धा के पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।










