सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें छत्तीसगढ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा अपने हाथों से एक युवक को चप्पल पहनाते नजर आ रहे है। दरअसल, कवर्धा जिले का एक युवा टेकराम वर्मा ने सौगंध ली थी कि जब तक विजय शर्मा को विधायक चुनाव में जीत नहीं मिलेगी। तब तक मै चप्पल नहीं पहनूँगा और उसने उसी दिन से चप्पल पहनना छोड़ दिया। टेकराम खाली पांव घूम-घूम कर विजय शर्मा का प्रचार करता रहा। जीत के बाद विजय शर्मा ने उसे अपने हाथों से नया चप्पल पहनाया और गले लगा लिया।









