Google Analytics Meta Pixel 25 साल की इस गर्भवती महिला ने नौ बच्चों को दिया जन्म - Ekhabri.com

25 साल की इस गर्भवती महिला ने नौ बच्चों को दिया जन्म

एक महिला गर्भ में एक साथ दो, तीन या चार बच्चों तक के जन्म की बात तो आपने सुनी होगी,  लेकिन अगर यह पता चले कि एक 25 साल की महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। ऐसा ही एक मामला माली से आया है। यहां एक महिला ने मोरक्को में एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

माली सरकार ने 25 साल की हलीमा सीजे को अच्छी देखभाल के लिए 30 मार्च को मोरक्को भेज दिया था। माना जा रहा था कि हलीमा के गर्भ में नौ बच्चे हैं। एक साथ एक गर्भ से छह बच्चों का जन्म असामान्य है और नौ बच्चों का जन्म और भी असामान्य।

मोरक्को के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता रचिद कौधरी ने कहा कि उन्हें देश में ऐसे नौ बच्चों के जन्म की कोई जानकारी नहीं है। माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हलीमा ने सिजेरियन सेक्शन द्वारा पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है। माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने एएफपी को बताया कि मां और बच्चे अब तक स्वस्थ हैं।

इससे पहले हाल में ब्रिटेन की एक 21 साल की महिला ने जब बच्चे को जन्म दिया तो उसका साइज देख अचंभित रह गई। ना सिर्फ महिला बल्कि डिलीवरी करवाने वाले डॉक्टर्स भी हैरान थे। दरअसल, सभी को लग रहा था कि महिला के गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं लेकिन असल में एक ही मोटा-ताजा बच्चा देख सबके होश उड़ गए।

प्रेग्नेंसी का ये मामला ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर से सामने आया है। यहां रहने वाली 21 साल की एम्बर कंबरलैंडअपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। उनका पेट जिस तरह फूला था, उसे देखकर सभी को लगता था कि एम्बर के पेट में जुड़वा बच्चा है। लेकिन जब बच्चे का जन्म हुआ तो सभी गलत साबित हो गए।

Read Also  जूझ रहे मालदीव के लिए इंडिया ने फिर बढ़ाया हाथ

एम्बर की डिलीवरी के बाद सभी हैरान हो गए। बच्चे का वजन पांच किलो 800 ग्राम था. इसे यूके की दूसरी सबसे भारी बच्ची का खिताब मिला है। बच्ची का साइज देख सभी हैरत में पड़ गए। इससे पहले यूके की ही एक महिला ने 2012 में सबसे वजनदार बच्चे को जन्म दिया था। उसका वजन साढ़े 6 किलो था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...