Google Analytics Meta Pixel वन्य प्राणियों के रहवास क्षेत्रों का विकास, संरक्षण तथा संवर्धन जारी - Ekhabri.com

वन्य प्राणियों के रहवास क्षेत्रों का विकास, संरक्षण तथा संवर्धन जारी

वर्ष 2021-22 में 10553 हे. क्षेत्र में हुआ चारागाह विकास का कार्य

वन्य प्राणियों के रहवास क्षेत्र में किया गया जलस्त्रोतों का विकास
रायपुर-राज्य में वन्य प्राणियों के रहवास क्षेत्रों का विकास कर उनके संरक्षण तथा सर्वधन के लिए निरतंर कार्य हो रहे हैं। इसके तहत् संरक्षित क्षेत्रों एवं क्षेत्रीय वन मण्डलों में वन्यप्राणी संरक्षण, संवर्धन, प्रबंधन एवं रहवास क्षेत्रों का विकास कार्य किया जा रहा है। वन्य एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न योजनाओं के तहत् वन क्षेत्रों में जलस्त्रोतों का विकास, तालाब, एनीकट एवं स्टॉप डेम निर्माण, नलकूप खनन, चारगाह विकास, लेन्टाना उन्मूलन, बाड़ा निर्माण आदि कार्य सतत् रूप से जारी हैं।इस तारतम्य में प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (वन्य प्राणी)  पी.व्ही. नरसिंग राव ने बताया कि विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 में 10 हजार 553 हे. क्षेत्र में चारागाह विकास का कार्य किया गया है ताकि शाकाहारी वन्य प्राणियों को सुगमता से भोजन उपलब्ध हो सके। इसके फलस्वरूप वन्य प्राणियों की संख्या में निरतंर वृद्धि हो। साथ ही इस वर्ष लगभग 82003 हे. क्षेत्र में लेण्टाना उन्मूलन का कार्य किया गया है। संरक्षित क्षेत्रों में लेण्टाना का प्रकोप को कम करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य से एक तरफ लेण्टाना से वन्यप्राणी विचरण के लिए खुले स्थान मिलेेंगे तथा दूसरी ओर इन खुले स्थानों में घास एवं अन्य पौधों को पनपने का अवसर मिलेगा, जो हमारे वन्य प्राणियों के लिए उपयुक्त भोजन है। ऐसे क्षेत्रों में चारगाह मैदान भी विकसित किये जा रहे हैं।वन्य प्राणियों के रहवास सुधार कार्यक्रम में जल उपलब्धता एक महत्वपूर्ण घटक है। विशेषकर ग्रीष्म ऋतु में पानी के अभाव में वन्य प्राणी आबादी क्षेत्रों में प्रवेश कर जाते हैं जिसके कारण मानव-वन्यप्राणी द्वंद की स्थिति निर्मित होती है और वन्य प्राणियों को नुकसान भी होता है। यादि पानी की उपलब्धता संरक्षित क्षेत्रों में ही सुनिश्चित किया जाए तो इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। अत्एव विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत   06 तालाबों का गहरीकरण सहित 112 तालाब, 12 एनीकट, 20 स्टॉपडेम, 284 वॉटरहोल, 237 गेबरियन स्ट्रक्चर एवं 135 कच्चे बोल्डर चेकडेम का निर्माण किया गया है। इसके अलावा विभाग द्वारा वन्य प्राणियों की सुरक्षा को अहम मानते हुए लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है तथा टूरिज्म को सुगम बनाने हेतु 1 हजार 463 किलोमीटर में वन मार्गो का निर्माण तथा उन्नयन का कार्य किया गया है। मैदानी अमले को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लगभग 76 विभिन्न प्रकार के आवासीय मकान बनाये गये हैं। इसी तरह वन्य प्राणियों के प्रति सकारात्मक सोच, जागरूकता एवं बचाव के उपाय के बारे में आमजनता को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...