Google Analytics Meta Pixel किसान परिवार को उतेरा फसल बुआई की सलाह देते उनके साथ धान कटाई करने लगे कलेक्टर ध्रुव - Ekhabri.com

किसान परिवार को उतेरा फसल बुआई की सलाह देते उनके साथ धान कटाई करने लगे कलेक्टर ध्रुव

किसानों से खेत की नमी का फायदा उठाकर उतेरा फसलों की बुआई की अपील

रायपुर- शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का जायजा लेने आज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर पी. एस. ध्रुव ने खड़गवा तहसील के ग्राम पंचायत उधनापुर एवं कौड़ीमार का दौरा किया। उधनापुर में ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केन्द्र और उचित मूल्य दुकान तथा ग्राम कौड़ीमार में धान खरीदी केन्द्र, गौठान और सड़क निर्माण कार्य का उन्होंने मुआयना किया। खड़गवा ब्लॉक अंतर्गत रतनपुर से चोपन वाया कोटिया सड़क निर्माण कार्य के मुआयना के दौरान कलेक्टर श्री ध्रुव की नजर थोड़ी दूर पर सड़क किनारे खेत में धान की कटाई कर रहे कृषक  छोटेलाल और  जहान साय पर पड़ी। कलेक्टर श्री ध्रुव उनके पास पहुंचे और उनसे धान कटाई-मिजाई तथा समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री के संबंध में बात-चीत करते हुए हाथ में हसिया पकड़ उनके साथ धान की फसल की कटाई करने लगे। कलेक्टर श्री ध्रुव ने कहा कि खेत में नमी अच्छी है, उतेरा फसल की बुआई करना लाभदायक होगा। उन्होंने कृषक छोटेलाल और जहान साय के खेत में तत्काल तिवड़ा, चना, गेहूं की फसल बुआई की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि उन्हें अतिरिक्त आमदनी होगीकलेक्टर श्री ध्रुव ने खरीफ फसल के बाद किसानों से खेत की नमी का फायदा उठाते हुए उतेरा फसल के रूप में तिवड़ा, बटरी, सरसों, उड़द, चना की बुआई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को अतिरिक्त आय होने से उनकी माली हालत बेहतर होगी। इसके पूर्व कलेक्टर कौड़ीमार गांव में गौठान के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्व-सहायता समूूह की महिलाओं को अधिक से अधिक आयमूलक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। कौड़ीमार में महिला समूह द्वारा उत्पादित हल्दी का सही ढंग से रख-रखाव न होने के कारण खराब होने की स्थिति पर अप्रसन्नता जताई और अधिकारियों को महिला समूहों के उत्पादों के रख-रखाव एवं मार्केटिंग के संबंध में सतत मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ध्रुव ने कौड़ीमार में कृषक गुरूदेव पांडेय सहित अन्य कृषकों को कोचियों के बजाय उपार्जन केन्द्र में जाकर समर्थन मूल्य पर धान बेचने की समझाईश दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...