Google Analytics Meta Pixel तालाबों के गहरीकरण सहित अन्य कार्यों के लिये मनरेगा अंतर्गत 2 करोड़ 74 लाख के विकास कार्य स्वीकृत - Ekhabri.com

तालाबों के गहरीकरण सहित अन्य कार्यों के लिये मनरेगा अंतर्गत 2 करोड़ 74 लाख के विकास कार्य स्वीकृत

रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर आरंग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में तालाबो के गहरीकरण, पचरी निर्माण , मिट्टी सड़क निर्माण व नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिये महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत 2 करोड़ 74 लाख रुपये की कार्यों की स्वीकृति मिली है। इन कार्यों में ग्राम खौली में सिंघी तालाब गहरीकरण हेतु 09 लाख 93 हजार रुपये, निजी डबरी निर्माण गोविंद निराला हेतु 2 लाख 98 हजार रुपये, अंजोला टैंक निर्माण हेतु 6 हजार रुपये, ग्राम कुकरा के नया तालाब भाठा तालाब गहरीकरण हेतु 9 लाख 56 हजार रुपए, ग्राम केशला के भैंसा बुड़ान घाट पर गहरीकरण हेतु 9 लाख 99 हजार रुपये एवं केशला में ही बम्हनी तालाब गहरीकरण एवं पचरीकरण कार्य हेतु 9 लाख 99 हजार रुपए, ग्राम मुंगेशर में भगतु तालाब गहरीकरण हेतु 9 लाख 99 हजार रुपये,स्वीकृत किये गये हैं। ग्राम मुनरेठी के बांधा के पास नाला गहरीकरण एवं सफाई कार्य हेतु 7 लाख 65 हजार रुपये, ग्राम चिखली में माहामाया तालाब गहरीकरण हेतु 9 लाख 98 हजार रुपये, ग्राम संकरी(जा) में कर्मा बांधा तालाब गहरीकरण कार्य हेतु 9 लाख 96 हजार रुपये, ग्राम खम्हरिया में तेजराम के खेत से बांध तक सड़क उन्नयन कार्य हेतु 5 लाख 8 हजार रुपये, एवं तालाब पार से मन्नू के खेत तक नाली निर्माण हेतु 75 हजार रुपए किये गये है।
तेजराम के खेत से तालाब तक नाली निर्माण के लिए 59 हजार
तेजराम के खेत से तालाब तक नाली निर्माण हेतु 59 हजार रुपये,ग्राम बकतरा में मिट्टी सड़क निर्माण महामाया मन्दिर के गेट से नहर पुलिया की ओर के लिये 08 लाख 77 हजार रुपये, बकतरा कच्चा रोड़ से नाला पुलिया की ओर मिट्टी रोड निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, ग्राम कोरासी में भैंसमुंडी नाला सफाई एवं गहरीकरण कार्य हेतु 9 लाख 90 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। ग्राम केशला में प्राण घर से कुरूद धरसा नाला तक मिट्टी सड़क निर्माण हेतु 9 लाख 98 हजार रुपये, चंद्रिका खेत से चेतन खेत तक मिट्टी सड़क निर्माण हेतु 7 लाख 51 हजार रुपये, ग्राम डीघारी में करही नहर से भानसोज की ओर कच्चा नाली उन्नयन कार्य हेतु 4 लाख 47 हजार रुपये, पोषण लाल के खेत से डीघारी बस्ती की ओर कच्चा नाली उन्नयन कार्य हेतु 1 लाख 36 हजार रुपये, ग्राम चिखली में कच्चा नाली उन्नयन कार्य स्टॉप डेम से माईनर तक के लिए 3 लाख 23 हजार रुपये, डोंगर देवी पहुंच मार्ग मिट्टी सड़क उन्नयन कार्य हेतु 09 लाख 99 हजार रुपये, नरवा में घाट सफाई कार्य हेतु 3 लाख 11 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हंै। परसदा (उ) में आर्मी कैंप में पक्की नाली निर्माण कार्य 2 हेतु 10 लाख 43 हजार रुपये, आर्मी कैंप में पक्की नाली निर्माण कार्य 1 हेतु 10 लाख 43 हजार रुपये, आर्मी कैंप में पाथवे निर्माण हेतु 11 लाख 60 हजार रुपये, ग्राम सकरी (जा) में मेन रोड से मुक्तिधाम तक मिट्टी सड़क उन्नयन कार्य हेतु 10 लाख 10 हजार रुपये, मुख्य मार्ग से रौ तालाब तक सड़क उन्नयन कार्य हेतु 9 लाख 16 हजार रुपये, कर्मा बांधा तालाब गहरीकरण कार्य हेतु 9 लाख 96 हजार रुपये, ग्राम संडी में में रोड से स्टॉपडेम मिट्टी सड़क एवं 1 नग पाईप पुलिया निर्माण हेतु 6 लाख 60 हजार रुपये, जरौद खार पहुंच मार्ग एवं 2 नग पाईप पुलिया निर्माण हेतु 10 लाख 3 हजार रुपये, ग्राम लांजा में निजी डबरी निर्माण मनीराम हेतु 2 लाख 99 हजार रुपए, खैरा धरसा से कौशल के खेत तक नाला सफाई एवं गहरीकरण हेतु 3 लाख 06 हजार रुपये, ग्राम चरौदा में तालाब गहरीकरण हेतु 9 लाख 95 हजार रुपये, बुधियारिन साहू के खेत से बरभाठा सरहद तक रोड उन्नयन कार्य हेतु 08 लाख 18 हजार रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर जनपद अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन, उपाध्यक्ष हेमलता डूमेन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य माखन कुर्रे, केशरी मोहन साहू, दुर्गा रॉय, अनिता थानसिंग साहू, आरंग ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल सिंह साहू, चंदखुरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, सहित जनपद सदस्यगण,कांग्रेस कार्यकर्तागण तथा ग्राम के सरपंचों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *