बिलासपुर. शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की लाख कवायद की जाए, लेकिन असल में स्थिति क्या है इसका पता वायरल हो रहे एक वीडियो से चलता है. इस वीडियो में नशे की हालत में स्कूल पहुंचा शिक्षक महिला प्रधान पाठक के सामने टेबल पर चखना रखकर पैग बनाते और खुलेआम शराब पीते दिखाई दे रहा है. उसे ऐसा करने से मना किया गया तो उल्टे उसने बीईओ, डीईओ और यहां तक कि कलेक्टर से शिकायत कर देने की बात कही. वीडियो बनाने पर यह भी कह रहा है कि अच्छे से वीडियो बनाओ, उसमें सब दिखना चाहिए. जिससे शिकायत करना है कर लो, मैं किसी से नहीं डरता.मामला मस्तूरी ब्लॉक के शासकीय जनपद प्राथमिक शाला ग्राम- मचहा का है. बुधवार की सुबह स्कूल चल रही थी. बच्चे और दूसरे टीचर स्कूल में मौजूद थे. स्कूल की प्रधान पाठक तुलसी चौहान अपने कक्ष में मौजूद थीं. दूसरे टीचर भी काम पर लगे हुए थे. इसी समय यहां पदस्थ सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट नशे की हालत में अपने साथ शराब और चखना लेकर स्कूल पहुंचा. स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों के सामने शराब और बैग में रखा चखना निकाला और कार्यालय कक्ष में मौजूद प्रधान पाठक तुलसी चौहान के सामने शराब की बोतल खोलकर पैग बनाकर पीने लगा.
जिससे शिकायत करना है कर दो- टीचर
उसे जब ऐसा करने से जब रोका गया तो उसने किसी से भी शिकायत करने देने की बात कही और शराब पीने लगा. इतना ही नहीं बाहर आकर उसने बच्चों को ये कहते हुए भगाने की कोशिश की कि छुट्टी हो गई है, सब घर जाओ. मामले में प्रधान पाठिका तुलसी गणेश चौहान ने बताया कि स्कूल में सहायक शिक्षक का यह कृत्य बेहद ही निंदनीय है. जिस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं उन्होंने स्कूल में शिक्षकों की मनमानी की बात भी कही. मामले में डीईओ टीआर साहू ने शीघ्र जांच कर कार्रवाई की बात कही. साथ ही तत्काल उक्त शिक्षक पर निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...