दुर्ग के धमधा क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप शुरू हो गया है। डायरिया के मरीज मिलने से इलाके के लोग दहशत में हैं। पिछले तीन दिनों में डायरिया के 25 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं, जिन्हें जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। धमधा सामुदायिक केंद्र में रोजाना 4 से 5 मरीज एडमिट हो रहे हैं, जिन्हें उल्टी दस्त जैसे समस्या आ रही है और कई लोगों को कमजोरी भी है। कुछ लोग ज्यादा गंभीर होने की वजह से उन्हें बड़े अस्पतालों में भेजा जा रहा है।
डायरिया के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम धमधा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में निरीक्षण कर रही है और लोगों के घरों की जांच कर रही है। जिन लोगों में डायरिया के लक्षण दिख रहे हैं, उन्हें दवाइयां दी जा रही है। डायरिया से ग्रसित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
धमधा स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डीपी ठाकुर ने बताया कि डायरिया के मरीज मिलने के बाद इलाके में सर्वे कर रहे हैं और घरों में क्लोरीन दवाई का वितरण कर रहे हैं। इसके अलावा यहां पर नालियों के बीच पाइप लाइन बिछाई गई है। उन पाइपलाइन के पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। डायरिया फैलने का सबसे बड़ा कारण दूषित पानी है, जिसकी वजह से इलाके में डायरिया फैल रही है। नालियों के बीच से पीने के पानी की पाइप बिछी हुई है और पाइप लीकेज है पीने के पानी के जरिए नाली का पानी भी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। लोग इस पानी को पीकर डायरिया बीमारी की जद में आ रहे हैं ।
स्थानीय वासी शकील खान ने बताया कि यहां पर पीने के पानी का जो पाइप लाइन बिछाया गया है। वह नालियों से होकर गुजर रहा है, कई बार इसकी शिकायत नगर पंचायत और यहां के पार्षद से करने के बाद भी वह किसी तरह से इसकी व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर रहे हैं। लगातार यहां पर गंदगी है। इसकी शिकायत कई बार नगर पंचायत में की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। धमधा इलाके में दरिया फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम तो अलर्ट में है, साथ ही खाद्य विभाग की टीम भी अलर्ट मोड पर दिखाई दे रही है। खाद विभाग की टीम धमधा क्षेत्र के तमाम होटलों में जाकर खाद्य पदार्थों की जांच कर रही है। सहायक खाद्य अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि कलेक्टर के आदेश के बाद हम यहां के सभी होटलों की जांच कर रहे हैं। हमें कई होटलों में गंदगी और अवस्थाएं मिली है, जिस पर हम सीलबंदी की कार्रवाई भी कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...