भिलाई चोरी और सीनाजोरी वाली कहावत वैशाली नगर के एक चोर पर फिट बैठती है। राहुल बंसोड युवक दो दिन पहले मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था। बाद में वहीं युवक लाखों की चोरी के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आया। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के जेवर और अन्य सामान जब्त किया गया है। आरोपी राहुल बंसोड ने नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर ने बताया कि स्मृति नगर निवासी एक व्यक्ति ने चौकी क्षेत्र पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 और 11 जून कि मध्य रात्रि अज्ञात लोगों द्वारा उसके घर पर चोरी की गई। चोर घर के पीछे लगे कुलर ग्रील को तोड़कर घर अन्दर घुसा और कमरे में रखे आलमारी के लॉकर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, मोबाईल फोन एवं नकदी चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला में आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने घटनास्थल निरीक्षण कर घर के आसपास क्षेत्र रहने वाले लोगों से पूछताछ किया और सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक नाबालिग चांदी के जेवर बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर नाबालिग ने बताया कि उसने अपने साथी राहूल बंसोड के साथ मिलकर चोरी की। चोरी में मिले कुछ सोने एवं चांदी के जेवरात को अपने घर में रखे होने की बात बताई।
आरोपी नाबालिग से पूछताछ के बाद जब पुलिस राहुल बंसोड़ को हिरासत में लेने पहुंची तो वह घर पर नहीं था। जैसे ही उसे पता चला कि पुलिस उसे लेने पहुंची थी तो वह सीधे बाबा दीप सिंह नगर में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वह देर शाम तक जिओ टावर में पर ही बैठा रहा। इस दौरान वह मोबाइल पर बात कर रहा था और बार-बार यही कह रहा था कि पुलिस उसे झूठे मामले में फंसाने के लिए गिरफ्तार करने पहुंची थी। काफी मशक्कत के बाद वह टॉवर से उतरा। पूछताछ के दौरान जुर्म कुबूल किया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए सोने एवं चांदी के जेवरात 1 सोने की चूड़ी, 2 सोने का हार, 2 सोने का माथा टीका, 10 सोने की अंगुठी, 2 सोने का इयर रिंग, 6 सोने की फुल्ली, 3 सोने की चेन मय लाकेट, 1 चांदी की चाबीरिंग, 2 चांदी का मेहंदी छल्ला, 4 चांदी की पायल, 3 चांदी की चुड़ी, 10 बेन्टेक्स चुड़ी, 1 घड़ी, 1 मोबाईल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के अलावा करीब 10 लाख नकद जब्त किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...