Google Analytics Meta Pixel क्या माया सभ्यता के साथ एलियंस का संबंध था? ये है इसके पीछे का रहस्य - Ekhabri.com

क्या माया सभ्यता के साथ एलियंस का संबंध था? ये है इसके पीछे का रहस्य

नई दिल्ली। माया सभ्यता के विषय में आप में से कई लोगों ने सुना होगा। इस रहस्यमय सभ्यता को लेकर देश दुनिया में कई दावे किए जाते हैं। कई लोगों का मानना है कि माया सभ्यता का संबंध एलियंस के साथ था। इस बात में कितनी हकीकत है और कितना फसाना आज हम उसी के बारे में जानेंगे। विश्व भर में ऐसी कई प्राचीन कलाकृतियां हैं, जिनके विषय में कहा जाता है कि उन्हें एलियंस ने बनाया था। फिर चाहे बात आप गीजा के पिरामिड की करें या स्टोनहेंज की। कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स इन सभी कलाकृतियों का संबंध एलियंस के साथ जोड़ कर देखते हैं। इसी कड़ी में आज हम माया सभ्यता की बात करने वाले हैं। माया आर्किटेक्ट को देखने के बाद कई विशेषज्ञों का कहना है कि उनका संबंध एलियंस के साथ था। माया मंदिरों की दीवारों पर कई जगह परग्रही जीवों के चित्र अंकित हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं माया सभ्यता के रहस्य के बारे में –
माया संस्कृति में इस बात का उल्लेख मिलता है कि प्राचीन समय में स्वर्ग से कई देवता धरती पर उतरे थे। उन्होंने प्राचीन माया लोगों को एस्ट्रोनॉमी, आर्किटेक्चर और निर्माण संबंधी बहुमूल्य ज्ञान दिया था। उन्हीं में से एक देवता ने ये ऐलान किया था कि वे धरती पर दोबारा 21 दिसंबर 2012 के दिन आएंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि ये देवता कोई और नहीं बल्कि एलियंस थे, जिन्हें माया के लोगों ने अपना ईष्ट समझा था।माया सभ्यता पर हुई कई खोजों और रिसर्च के बाद इस बात को बल मिला है कि प्राचीन माया सभ्यता को एलियंस ने विजिट किया था। लेटिन अमेरिका की इस सभ्यता की दीवारों पर ऐसी कई कलाकृतियां अंकित हैं, जो माया और एलियंस के ताल्लुकात होने का दावा करती हैं। पाकाल का मकबरा लंबे समय से इस बात की गवाही देता आ रहा है। पाकाल के मकबरे का चित्र देखने के बाद कई विशेषज्ञों का ये कहना है कि पाकाल एक खास तरह की उडऩतश्तरी में बैठा है, जो किसी दूसरे जगत में जाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा माया सभ्यता से जुड़ी कई रहस्यमय खोजें हुई हैं, जो इस बात की गवाही देते हैं कि एलियंस के साथ माया लोगों का संपर्क था। इस सभ्यता से जुड़ी रहस्यमय कलाकृतियों को साल 2011 में जर्मनी के सारब्रकन में आयोजित एक सम्मेलन में प्रदर्शित किया गया। इन रहस्यमय कलाकृतियों को डॉ नसीम हरामीन द्वारा प्रस्तुत किया गया था। सम्मेलन में कई ऐसी चीजों को दिखाया गया जिनमें परग्रही जीव या उनसे जुड़ी रहस्यमय चीजें अंकित थीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...