रायपुर। धोनी के लिए फेंकी गई बॉल आज भी याद है। हम पहली बार मिले थे। तेजी से दौड़ते हुए मैंने बॉली फेंकी और धोनी ने बैट उछाल दिया। देखते ही देखते दिन बीते और इंडियन टीम के कैंप में खेलने वाला बैट्समैन आज पूरी दुनियां में छाया हुआ नजर आ रहा है। ये कहना है रणजी और इंडियन कैंप के लिए क्रिकेट खेल चुके श्रीधर अय्यर का। श्रीधर अय्यर राजधानी के ऐसे शक्स हैं जो एनसीए बैंगलोर में कैंप के दौरान एमएस धोनी के लिए बॉलिंग कर चुके हैं।
कोटा निवासी श्रीधर अय्यर ने Ekhabri.com से बात करने के दौरान उस दिन को याद किया, जब उन्होंने एमएस धोनी के साथ क्रिकेट खेला था। धोनी तब उतने फेमस नहीं हुए थे। बंगलुरु में इंडियन टीम के कैंप के लिए अंडर 19 के लिए श्रीधर खेल रहे थे और इंडियन टीम के कैंप में धोनी थे। अंडर 19 के 5 खिलाड़ियों को चुना गया था जो इंडियन टीम के प्लेयर्स के साथ खेल सकें। ये बात 2005 की है। उस दौरान ही श्रीधर को एमएस धोनी के लिए बॉलिंग करने का मौका मिला। उस समय भी इंडियन टीम के प्लेयर्स के साथ खेलने मिलना बड़ी बात होती थी। श्रीधर और उनके दोस्तों ने धोनी से मुलाकात भी की और उनसे बेस्ट बॉलिंग के ट्रिक्स भी जानें। श्रीधर बताते हैं कि धोनी उस वक्त भी बड़े ही शालीनता के साथ मिलते थे आज भी उनकी छवी वैसी ही है उनमें कोई भी बदलाव नहीं आया है। आज वे स्टार बन चुके हैं लेकिन उनके बात करने का तरीका, लोगों के लिए अपनापन पहले जैसा ही है। श्रीधर कहते हैं कि देश के लिए वे बेस्ट कैप्टन साबित हुए हैं। उनकी हर बातें और खेलने का तरीका अनुकरण करने लायाक है। यही कारण है कि मैं उन्हें खेलने में फॉलो करता हूं।
श्रीधर ने आईसीएल में मुंबई टीम के लिए भी खेला, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। खेल के दौरान 2009-2010 में श्रीधर के कंधे में चोट आई और उन्हें तीन साल का लंबा ब्रेक लेना पड़ा। इलाज बैगलुरू में ही हुआ। चोट लगने के दौरान खेलने की पूरी तरह से मना ही होती है। इन तीन सालों का उपयोग श्रीधर ने एनआईएफडी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर किया।
श्रीधर ब्रायन लारा के साथ
खेल चुके हैं सचिन के साथ भी
श्रीधर धोनी के अलावा, सचिन तेंदुलकर, इशांत शर्मा , रोहित शर्मा और कई आईपीएल प्लेयर्स के साथ मैच खेल चुके हैं।
श्रीधर सचिन तेंदुलकर के साथ
आईसीएल 20-20 की टीम मुम्बई के लिये भी खेल चुके है जिसके कैप्टन ब्रायन लारा और वेस्टइंडीज के गेंदबाज मरवन डील्लन शामिल थे। इसके अलावा मध्यप्रदेश से भी रणजी ट्राफी खेले हैं।
तैयार करूंगा इंडियन टीम के लिए प्लेयर
क्रिकेट खेलते हुए श्रीधर ने प्रोफेशनल क्रिकेट ऐकेडमी तैयार की है, जिसमें वे कोच हैं। वे कहते हैं कि मैं इंडियन टीम के लिए नहीं खेल पाया लेकिन आने वाली जनरेशन में से कुछ प्लेयर्स जरूर तैयार करुंगा, जो देश के लिए खेल पाएंगे। एक कोच होने के नाते वो बताते हैं कि क्रिकेट को लेकर अब लोगों में काफी रोमांच है। इसे शौक के साथ लोग करियर भी बना रहे हैं। आईपीएल को बाद लोगों के लिए और भी संभावनाएं सामने आ गई हैं।
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...