Google Analytics Meta Pixel डिजिटल यूनिवर्सिटी में अभी लगेगा वक्त, "हेकी" के गठन की तैयारी पूरी - Ekhabri.com

डिजिटल यूनिवर्सिटी में अभी लगेगा वक्त, “हेकी” के गठन की तैयारी पूरी

भारतीय उच्च शिक्षा आयोग (हेकी) जल्द ही अस्तित्व में आ सकता है। इसे लेकर सरकार ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। बजट सत्र में इससे जुड़ा विधेयक लाया जा सकता है। हालांकि डिजिटल यूनिवर्सिटी के गठन को लेकर अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि कई दौर की बैठकों के बाद भी अभी तक इसके स्वरूप, संचालन व दायरे आदि पर सहमति नहीं बन पायी है। डिजिटल यूनिवर्सिटी के स्वरूप को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने फिर से कुछ नई टीमें गठित की हैं, जिनसे संबंधित विषयों पर अध्ययन कर रिपोर्ट मांगी है।

 

 

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल में तेजी से जुटे शिक्षा मंत्रालय का इन दिनों बड़ा फोकस नीति से जुड़ी सिफारिशों के अमल पर भी है। भारतीय उच्च शिक्षा आयोग का गठन भी नीति से जुड़ी सिफारिशों का हिस्सा है।  ऐसे में मंत्रालय का फोकस भी इसके जल्द गठन को लेकर है।  मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक उच्च शिक्षा को एक आयोग के दायरे में लाने के साथ इसे यूजीसी सहित उच्च शिक्षा से जुड़े दूसरे नियामकों के मुकाबले काफी सशक्त भी बनाया जा रहा है। प्रस्तावित आयोग के लिए पंद्रह सदस्यीय कमेटी के गठन की सिफारिश की गई है। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पदेन सचिव के अलावा उच्च शिक्षा सचिव, केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति, दो राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति और दो प्रोफेसर या शिक्षाविद् भी शामिल रहेंगे।

 

 

खास बात यह है कि इस प्रस्तावित आयोग के अधीन मेडिकल और ला से जुड़ी पढ़ाई को छोड़कर सारी उच्च शिक्षा होगी। इस आयोग के गठन के लिए तैयारियों की पिछले दिनों शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी समीक्षा की थी। मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित आयोग के पास नियमों का पालन नहीं करने वाले उच्च शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी अधिकार रहेगा। इसके तहत  वह नियमों का पालन नहीं  करने वाले  संस्थानों पर पांच करोड़ तक जुर्माने के साथ जेल की सजा का दंड भी दे सकेगा।  यूजीसी के पास नियमों को तोड़ने वाले संस्थानों के खिलाफ सिर्फ एक हजार रुपए तक ही जुर्माने का अधिकार है।

 

 

प्रस्तावित आयोग उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, मान्यता, वित्तीय सहायता, शोध और एकरूपता जैसे सभी विषयों को देखेगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले बजट में डिजिटल यूनिवर्सिटी के गठन की घोषणा की थी। जिसको उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव के तौर पर देखा गया था।  इससे पहले हेकी के गठन की भी घोषणा की थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...