Google Analytics Meta Pixel राज्यसभा में आमने-सामने हुए दिग्विजय और ज्योतिरादित्य - Ekhabri.com

राज्यसभा में आमने-सामने हुए दिग्विजय और ज्योतिरादित्य

राज्यसभा में बुधवार को नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों ने सदन के सदस्‍य के रूप की शपथ ली। इन सदस्यों में 36  पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं। हाल ही में ही राज्यसभा सदस्‍य के लिए चुनाव और उपचुनाव हुए थे। इस दौरान 20 राज्यों से 61 सदस्य चुनकर आए हैं। मगर आज  केवल 45 ने शपथ ली। नवनिर्वाचित सदस्यों में शरद पवार, दिग्विजय सिंह और रामदास अठावले समेत ऐसे 12  सदस्‍य हैं, जो शपथ ग्रहण का हिस्सा बने। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

इस दौरान राज्यसभा से एक महत्‍वपूर्ण तस्वीर दिखी। जब सभी सांसद शपथ ले रहे थे तो एक मौका ऐसा आया जब ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह का आमना-सामना हुआ। दोनों ने मास्क पहन रखा था। सिंधिया और दिग्विजय आमने-सामने हुए तो दोनों ने एक-दूसरे के सामने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। दोनों नेता जब एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार रहे थे, उस समय वहां राज्यसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद भी मौजूद थे। इस दौरान गुलाम नबी आजाद भी हाथों से कुछ इशारा कर रहे थे।

राज्यसभा में सिंधिया और दिग्विजय सिंह की यह तस्वीर इसलिए खास है क्योंकि दोनों नेता एक ही राज्य मध्य प्रदेश के हैं। इसी साल मार्च महीने में जब सिंधिया ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला तो दिग्विजय ने खुले तौर पर कमलनाथ का समर्थन किया। कांग्रेस से सिंधिया की बगावत के पीछे एक वजह राज्यसभा सीट भी थी,  जिस पर चुनकर दिग्विजय सिंह आए हैं। दरअसल, सिंधिया चाहते थे कि राज्यसभा सीट पर उनका नाम प्राथमिकता पर रखा जाए, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह दिग्विजय सिंह को ही तरजीह दी थी। इससे सिंधिया नाराज हो गए।

Read Also  फडणवीस और उद्धव ने लिफ्ट में की मुलाक़ात

इस बीच मार्च में होली पर सिंधिया ने बड़ा दांव खेलते हुए समर्थक विधायकों के साथ भाजपा में जाने का फैसला किया। सिंधिया के इस कदम के बाद कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी और सिंधिया की मदद से भाजपा मध्‍य प्रदेश में सरकार बनाने में सफल हो गई। इसके बाद हुए राज्यसभा चुनाव में सिंधिया को राज्यसभा भेजकर भाजपा ने उनको इनाम भी दिया। साथ ही उनके समर्थकों को भी शिवराज सिंह की कैबिनेट में बड़ी भागीदारी दी गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *