नई दिल्ली-कोलकाता एनएच-2 (जीटी रोड) पर मंगलवार तड़के सड़क दुर्घटना में कार पर सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गई। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बरवापूर्व में तेज रफ्तार से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही एक कार खुदिया नदी के ऊपर पुल से नीच गिर गई। कार सवार पांच लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। यह वाकया तड़के 5 बजे घटी।
गोविंदपुर थाना अंतर्गत एनएचटू बरवापूर्व खुदिया नदी में होंडा सिटी कार संख्या डब्ल्यूबी 07जे 3228 अनियंत्रित होकर गिर जाने से कार में सवार पांच की मौत हो गई, जिसमें एक महिला एवं एक बच्ची भी शामिल है। कार तेज रफ्तार से बंगाल की ओर जा रही थी जो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे नदी में गिर गई। होंडा सिटी कार का दरवाजा लॉक था। नहीं खुल पाने के परिणाम स्वरूप सभी पानी में ही दम घुटने हुए मौत हो गई।
पुल से नदी में गाड़ी गिरने की आवाज़ सुनते ही स्थानीय लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से कार को सीधा किया गया तथा गेट को खोल कर पांचो का शव बारी बारी से बाहर निकाला गया । फिर 407 मालवाहक में लादकर सभी को पीएमसीएच धनबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ईद मनाने के बाद सोमवार आधी रात के बाद कार पर सवार होकर पांच लोग गया से कोलकाता के लिए निकले। सुबह 4:15 पर इन लोगों ने कोलकाता स्थित अपने परिजनों से मोबाइल फोन पर अंतिम बार बात की थी। करीब 5: 30 बजे कार जीटी रोड पर बरवा पूर्व के समीप खुदिया नदी में गिर गई। कार सच्चिदानंद सान्याल ड्राइव कर रहा था। उसके साथ ही कार पर सवार अखलाक अहमद, दानिश नवाज, दानिश की पत्नी अंब्रेन नवाज और 3 साल की बच्ची अनाव्या नवाज की मृत्यु हो गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...