नोएडाः ग्रेटर नोएडा में शर्मसार करने वाली घटना आई सामने आई हैं. एक गर्भवती महिला को उसके परिवार वाले रात भर नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में डिलीवरी कराने के लिए एंबुलेंस में दौड़ते रहे लेकिन किसी भी अस्पताल ने महिला को भर्ती नहीं किया. अस्पताल के बाहर गर्भवती महिला रात भर तड़पती रही. देर रात एंबुलेंस में ही गर्भवती महिला ने ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल पर दम तोड़ दिया.
गर्भवती महिला का पति रात भर एक दर्जन से ज्यादा अस्पतालों के डॉक्टरों से गुहार लगता रहा लेकिन किसी भी अस्पताल ने महिला की डिलीवरी नहीं कराई. ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया. सरकारी अस्पताल और निजी अस्पतालों की यह बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. जिस तरह से डॉक्टर एक गर्भवती महिला को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भेजते रहे जबकि गर्भवती महिला पीड़ा से बार-बार कराह रही थी लेकिन किसी भी डॉक्टर को तरस नहीं आया कि उस महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर उसकी डिलीवरी करा दी जाए.
अगर इस गर्भवती महिला को उपचार सही समय पर मिल जाता तो हो सकता है इस गर्भवती महिला की जान बच सकती थी और इसकी कोख में जो बच्चा पल रहा था आज वह भी किसी की गोद में खिलखिला रहा होता. जिस घर मे मातम का माहौल है, अगर डॉक्टर उपचार सही समय पर कर देते तो आज इस घर और गली में खुशियों का माहौल बना हुआ होता.
हालांकि लॉकडाउन के दौरान अस्पतालों की लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई मामले आ चुके हैं. अभी कुछ दिन पहले एक नवजात बच्चे को लेकर एक लाचार पिता सरकारी अस्पताल और प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए घूमता रहा लेकिन किसी भी अस्पताल में नवजात बच्चे का इलाज नहीं किया और उसकी भी ईलाज के बगैर जान चली गई. हालांकि उस मामले में जांच के आदेश दिए थे.
जिलाधिकारी सुहास एल वाई के द्वारा इस पूरे प्रकरण की जांच अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुनींद्र नाथ उपाध्याय और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक अहोरी को सौंपी गई है. जिलाधिकारी ने दोनों अधिकारियों को इस प्रकरण में तत्काल जांच करते हुए कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू हो गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह नई...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...