– गुजरात चुनाव की रणनीति पर चर्चा
रायपुर। कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के मंत्रियो को दिल्ली तलब किया है। बताया जा रहा राज्य के आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री दिल्ली पहुँच गए है, जो आगामी गुजरात चुनाव में ऑब्जर्वर बनाए गए है, इन मंत्रियो के साथ गुजरात चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी, इसमें गुजरात प्रदेश के आला कांग्रेस नेता भी शामिल होंगे।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि रायपुर से दिल्ली के लिए मंत्री शिव कुमार डहरिया, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम और मंत्री जयसिंह अग्रवाल दिल्ली रवाना हो गए हैं. जबकि स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव और विधानसभा अध्य्क्ष डॉ चरण दास महंत भी दिल्ली में ही है।
बैठक को लेकर कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने पत्रकारों से चर्चा में कहां की ने गुजरात एक बहुत महत्वपूर्ण राज्य है. चुनावी मुद्दों पर बातचीत होगी, मंथन होगा. गुजरात की जनता में समर्थन देगी और हम चुनाव में जीतेंगे.










