Google Analytics Meta Pixel श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिरों के कपाट, महाकाल के होंगे दर्शन - Ekhabri.com

श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिरों के कपाट, महाकाल के होंगे दर्शन

लॉकडाउन के बाद भी देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। लेकिन अब सरकार ने सोमवार से लॉकडाउन में ढील देना शुरू कर दिया है। देश के कई हिस्सों में धार्मिक स्थल, मॉल और रेस्त्रां आज से खोले जा रहे हैं, लेकिन हर राज्य ने अपनी-अपनी गाइडलाइन जारी की है।  जम्मू-कश्मीर में भी धार्मिल स्थल नहीं खोले जा रहे हैं। हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मॉल बंद रहेंगे।

वहीं छूट के तहत दिल्ली समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल, रेस्तरां आदि खोले जा रहे हैं। महाराष्ट्र में ना तो मॉल खुलेंगे और ना ही धार्मिक स्थल। दफ्तर 10 फीसदी स्टॉफ के साथ खुलेंगे, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा। वहीं राजस्थान में आज धार्मिक स्थल नहीं खोले जा रहे हैं, लेकिन होटल रेस्त्रां और मॉल खोल दिया गया है। यूपी के गाजिय़ाबाद में फिलहाल मॉल नहीं खुलेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर को भी नहीं खोलने का फैसला किया गया है।

वहीं कई मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल ऐसे भी हैं जिन्हें अभी नहीं खोला जाना है। ये वे मंदिर हैं जिनमें भारी भीड़ उमड़ती है और संक्रमण का खतरा अधिक है। मथुरा जिला प्रशासन ने वृंदावन स्थित बांके बिहारी समेत सभी मंदिरों को 30 जून तक बंद रखने का फैसला किया है। पंचकूला का प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर भी आज नहीं खुलेगा। मंदिर को 9 जून से खोलने का फैसला किया गया है।

मिर्जापुर का मां विंध्यवासिनी धाम,  लखनऊ की आसिफी मस्जिद शमिल हैं। बाराबंकी में देवा शरीफ मजार भी 24 जून से पहले नहीं खुलेगी। वहीं वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर मंगलवार से खुलेगा।  दिल्ली में मरघट वाले हनुमान मंदिर को भी आज श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला जाएगा। जम्मू-कश्मीर में भी वैष्णो देवी समेत धार्मिल स्थल नहीं खोले जा रहे हैं। उज्जैन का महाकाल मंदिर खोल दिया गया है। हरिद्वार में श्रद्धालु हर की पैड़ी में स्नान कर सकेंगे।

Read Also  मानवता हुई शर्मसार- पुल से नदी में फेंक दी कोरोना से मरने वाले की लाश

साथ ही सरकारी दफ्तर भी पूरी तरह खुल जाएंगे। हालांकि अधिक कंटेनमेंट जोन वाले शहरों व जिलों में फिलहाल इन्हें खोले जाने पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। प्रदेश सरकार ने वहां के जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्णय लेने का अधिकार दे दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *