Google Analytics Meta Pixel कश्मीर में मुठभेड के बाद 24 घंटे में 9 आतंकी ढेर - Ekhabri.com

कश्मीर में मुठभेड के बाद 24 घंटे में 9 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार सुबह लगातार दूसरे दिन सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। आज पिंजौरा इलाके में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। इस तरह पिछले 24 घंटे में शोपियां जिले में ही कुल नौ आतंकियों को ढेर किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित शोपियां के पिंजोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया। पिछले 24 घंटे में शोपियां जिले में यह दूसरी मुठभेड़ है।

सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों की पहचान पिंजोरा निवासी उमर धोबी, वेहिल निवासी रईस खान, रेबन निवासी सकलैन अमीन और रकपोरा कपरां निवासी वकील अहमद के रूप में की गई है। बता दें कि जिले के रेबन इलाके में सुरक्षाबलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के स्वघोषित कमांडर समेत पांच आतंकवादी मारे गए थे।

नौ घंटे चली मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से तीन एके-47 राइफल, दो पिस्टल व गोला-बारूद बरामद किया गया था। घाटी में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान लगातार नापाक हरकतें करने में जुटा हुआ है। पाकिस्तान ने एक ऐसी ही नापाक हरकत 3 जून की रात में भी की। उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना के गश्ती दल ने पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह को घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए देखा।

आनन-फानन में जवानों ने मोर्चा संभाला। सेना की कार्रवाई से दुबक कर आतंकी वापस पाकिस्तान की ओर भाग गए। इस दौरान जान बचाकर भागे पाकिस्तानी आतंकी सर्दियों के कपड़े, बैटरी और अन्य उपकरण छोड़ गए। उत्तरी कश्मीर में आतंकियों की ओर से घुसपैठ की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। पाकिस्तानी सेना आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए कवर फायर भी दे रही है। वहीं खुफिया सूचना के आधार पर सतर्क सेना, आतंकियों और पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों को नाकाम कर रही है।

Read Also  नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में हैं मंत्री

वहीं उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर से एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को सेना ने रविवार को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी पीओके भाग निकले। भागते वक्त आतंकियों ने दहशत में बैग तथा सीढ़ी छोड़ दी। बैग में खाने-पीने का सामान, कपड़े आदि थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *