देश में कोरोना संकट की वजह से लॉकडाउन था जिसकी वजह से जो जहां था वो वहीं पर स्थिर हो गया था. लॉकडाउन में एक समय ऐसा भी आया जब गरीब मजदूरों के पास खाने के लिए भी पैसे और राशन भी खत्म हो गए ऐसे में ये गरीब लोग कहां जाएं. खुद ब खुद उनके कदम उन्हें उनकी सरजमीं की तरफ ले जाने पर मजबूर हो गए. सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए इन मजदूरों ने पैदल ही अपने गांव की ओर चलना शुरू कर दिया. इसके बाद सरकार को अपनी इस भूल का एहसास भी हुआ और धीरे-धीरे सरकार ने इन प्रवासी मजदूरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलवा दी.
लॉकडाउन की वजह से सरकार को भी अपने राजस्व का बहुत नुकसान उठाना पड़ा. सरकार ने अब 22 मई से रेग्युलर ट्रेन सेवा शुरू करने का विचार कर लिया है. भारत सरकार 22 मई से शताब्दी (Shatabdi Trains) सहित दूसरी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर विचार कर रही है. सरकार ने 15 मई से इन ट्रेनों के लिए आरक्षण शुरू करने का फरमान जारी कर दिया है. यह जानकारी रेलवे बोर्ड से जुड़े सूत्रों से मिली है. यहीं नहीं सरकार इसके अलावा एक और प्रयोग करने जा रही है इसके मुताबिक अब स्पेशल ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी दिया जाएगा.
आपको बता दें कि अब तक इन ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट ही दिए जा रहे थे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब स्पेशल ट्रेनों के एसी-1 कोच में 20 वेटिंग टिकट दिए जाएंगे, जबकि एसी-2 में 50 सीटें तो वहीं एसी-3 में 100 सीटें वेटिंग में दी जाएगी. जबकि स्लीपर में ये संख्या 200 होगी. हालांकि आरएसी कोटे में फिलहाल टिकट नहीं दिए जाएंगे. आपको बता दें कि भारत सरकार ने लॉकडाउन में ढील देने के उद्देश्य और अप्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 12 मई से ही 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलानी शुरू की हैं. ये ट्रेनें अगरतला, हावड़ा, डिब्रूगढ़, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी तक जा रही हैं.
आपको बता दें कि पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पीएम मोदी ने लॉकडाउन का ऐलान किया है जिसके चलते पिछले लगभग 50 दिनों से रेल सेवाएं बंद पड़ी थीं. लॉकडाउन में यातायात व्यवस्था के ठप हो जाने की वजह से हजारों यात्री अपने घरों से दूर अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए थे. भारतीय रेलवे ने 10 मई को स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई थी ये सेवाएं 12 मई से शुरू हुईं. इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए पहुंचे यात्री रेलवे द्वारा बताए गए दिशानिर्देशों का पालन करते दिखाई दिए
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
November 4, 2026 /
रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु...
By User 6 /
November 3, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में...
By User 6 /
November 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाली से सजे प्राकृतिक वातावरण के बीच खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता...
By User 6 /
November 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर...
By User 6 /
November 4, 2026 /
रायपुर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के दूसरे दिन नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान में कला, संस्कृति, भक्ति और संगीत का शानदार संगम देखने को मिला। मुख्य मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जहां नाट्य प्रस्तुति के जरिए भारतीय संस्कृति और गौरवशाली...
By User 6 /
November 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में उद्योगों और व्यवसायों के लिए प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़...
By User 6 /
November 4, 2026 /
मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री में इस समय जिस एक नाम की सबसे ज्यादा गूंज है, वह डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' है। इस महाकाव्य पर आधारित भव्य सिनेमैटिक प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज इस कदर बढ़ चुका है...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर, 3 नवंबर 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...