Google Analytics Meta Pixel दूसरों के लिए बनीं मिसाल: महिला सब-इंस्पेक्टर ने  कंधे पर उठाया लावारिस शव, किया अंतिम संस्कार - Ekhabri.com

दूसरों के लिए बनीं मिसाल: महिला सब-इंस्पेक्टर ने  कंधे पर उठाया लावारिस शव, किया अंतिम संस्कार

हैदराबाद । पुलिस वाले के बारे में ख्याल आते ही मन में एक निर्दयी, कड़क इंसान, गुस्से वाला की तस्वीर उभर जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। पुलिस बल में हमारे समाज के बीच के ही लोग भर्ती होते हैं और समाज में हर तरह के लोग होते हैं। पुलिस बल में भी सभी अधिकारी निर्दयी और कठोर दिल वाले नहीं होते हैं। ऐसी ही एक मिसाल पेश की है आंध्रप्रदेश की महिला सब इन्स्पेक्टर सिरिशा ने।आंध्रप्रदेश के कासिबुग्गा पुलिस स्टेशन में तैनात सब इंस्पेक्टर सिरिशा ने ने दो किलोमीटर तक एक भिखारी की लाश को कंधा दिया, जिसे कोई छूना नहीं चाहता था। बता दें कि आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक लावारिश लाश मिली थी। यह लाश एक भिखारी की थी जिसने संभवत: ठंड या बीमारी से दम तोड़ दिया था। इस भिखारी की लाश खेत में पड़ी रही, लेकिन किसी ने उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था नहीं की। मामले की सूचना मिलते ही कासीबुग्गा पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सिरिशा मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि वो मृतक के शव को श्मशान पहुंचाने में मदद करें। इसके बावजूद कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया तो सिरिशा ने खुद तय किया कि वो भिखारी का अंतिम संस्कार करेगी। इसके बाद एक मजदूर की मदद से सिरिशा ने  भिखारी के शव को दो किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर बाहर लाई। इस दौरान लोग उनकी वीडियो बनाते रहे और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिरिशा ने भिखारी का अंतिम संस्कार भी किया। कोट्टूरू सिरिशा 2017 बैच की सब इंस्पेक्टर हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सिरिशा के हौसले को सलाम कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स एक सुर में लोग कह रहे हैं कि इस महिला पुलिस अधिकारी ने अपने कर्तव्य के प्रति जो जुनून दिखाया है वह यकीनन काबिल ए तारीफ है। एक यूजर ने लिखा वीर नारी शक्ति को सैल्युट। इतना ही नहीं वायरल हो रहे वीडियो को लेकर ट्वीट करते हुए आईपीएस अशोक कुमार ने लिखा ‘पुलिस वाले को अक्सर लोग निर्दयी मान बैठते हैं। आंध्रप्रदेश में महिला सब इंस्पेक्टर ने दो किलोमीटर तक एक भिखारी की लाश को कंधा दिया जिसे कोई छूना नहीं चाहता था। मानवता और करुणा की ऐसी कहानी आखिर कहां मिलेगी आपको। वर्दी वालों के प्रति अपनी दृष्टि बदलें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...