देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलत पिछले दो महीनों से लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन के दौरान रेल और विमान सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई थी। हालांकि सोमवार को घरेलू विमान सेवाओं को एक बार फिर से खोल दिया गया है। घरेलू विमान सेवाओं के बाद अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार से चार्टर्ड विमान सेवा को भी दोबारा शुरू करने की मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने कहा है कि फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर और माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट के सभी नॉन शेड्यूल्ड एवं प्राइवेट ऑपरेटर परिचालन शुरू कर सकते हैं। इस संबंध में मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी किए हैं।
दिशानिर्देश के मुताबिक, अगर कोई व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर चार्टर्ड हेलीकॉप्टर के लिए टिकट बुक कराता है, तो सैनिटाइजेशन से जुड़े सभी नियमों का पालन करते हुए हेलीपैड या हेलीपोर्ट पर मिनिमम कांटेक्ट के साथ बोर्डिग पास जारी किया जाएगा। यात्री को रवाना होने से 45 मिनट पहले एयरपोर्ट, हेलीपोर्ट या हेलीपैड पर पहुंचना होगा। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्ग व्यक्तियों और अस्वस्थ्य लोगों को हवाई यात्रा करने की सलाह दी गई है। एयरपोर्ट के काउंटर पर किसी भी तरह का फिजिकल चेक इन नहीं होगा। जिन यात्रियों का पहले से ही वेब चेकइन है, उन्हें ही एयरपोर्ट के भीतर जाने की अनुमति होगी। यात्रियों को जो बोर्डिंग पास ऑनलाइन दिया गया है उसके जरिए ही यात्री एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश कर सकेंगे और इसे ही बोर्डिंग पास माना जाएगा।
हालांकि, एयर एंबुलेंस के मामले में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। डीजीसीए द्वारा शेड्यूल्ड घरेलू यात्री उड़ानों के लिए किराए पर लगाई गई सीमा चार्टर्ड फ्लाइट के लिए मान्य नहीं होगी। इसका किराया ऑपरेटर और यात्री के बीच आपसी सहमति से तय होगा। सैनिटाइजेशन, मास्क एवं आरोग्य सेतु एप से जुड़ी अन्य शर्तें लगभग वैसी ही रखी गई हैं, जैसी शेड्यूल्ड घरेलू यात्री उड़ानों के लिए हैं।
बता दें कि शव्यापी लॉकडाउन के कारण दो महीने से खड़े विमानों ने सोमवार को फिर उड़ान भरी। हालांकि राज्यों के रुख के कारण सोमवार के लिए तय आधी से ज्यादा उड़ानों को रद करना पड़ा। दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को लेकर राज्यों में अलग-अलग क्वारंटाइन नियमों के चलते भी असंमजस का माहौल दिखा। अगले कुछ दिनों में हवाई यात्रा के थमे पहियों को गति मिलने की उम्मीद है। देश में 25 मार्च से सभी अंतरराष्ट्रीय व घरेलू यात्री विमान सेवाएं बंद हैं। इस दौरान केवल कार्गो एवं कुछ आवश्यक सेवाओं से जुड़े विमानों को ही उड़ान की अनुमति दी गई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...